'भारत का जवाब 24 घंटे में तय...' यूंही डर के साए में नहीं हैं पाकिस्तान के मंत्री, जानिए क्या मिल रहे सिग्नल?
पहेलगाम में 26 पर्यटकों की हत्या के बाद भारत की चुप्पी से पाकिस्तान डरा, सूत्रों के अनुसार सैन्य कार्रवाई की तैयारी, पाकिस्तान हाई अलर्ट पर।
पहलगाम में 26 निर्दोष पर्यटकों की निर्मम हत्या के बाद भारत की सामरिक चुप्पी ने पाकिस्तान की नींद उड़ा दी है। खुफिया सूत्रों के मुताबिक, पाकिस्तानी सुरक्षा एजेंसियों ने अपने हमलावर बलों को अलर्ट कर दिया है, क्योंकि उन्हें डर है कि भारत अगले 24 से 36 घंटे में सर्जिकल स्ट्राइक या बालाकोट जैसी बड़ी सैन्य कार्रवाई कर सकता है। पीएम मोदी द्वारा सेना को दी गई "खुली छूट" और सीएसएस की गुप्त बैठकों ने इस आशंका को और बढ़ा दिया है। तीसरा और दीर्घकालिक विकल्प पाकिस्तान को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पूरी तरह अलग-थलग करने का है। भारत की यह त्रिआयामी रणनीति पाकिस्तान को हर मोर्चे पर घेरने के लिए तैयार है, जिससे इस्लामाबाद की हरकतों पर अंकुश लग सके। यह भी पढ़ें: पहलगाम आतंकी हमले के बाद अब नहीं बचेगा पाकिस्तान? बस कुछ पल और... बड़ा प्रहार तय, सबूत देख लीजिए खुद! कोलकाता के होटल में भड़की भीषण आग, 14 लोगों की दर्दनाक मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन अब भी जारी…
पाकिस्तान की गीदड़भभकी या असली डर?
पाकिस्तान के सूचना मंत्री अत्ताउल्लाह तरार का बयान इस डर को उजागर करता है: "हमारे पास विश्वसनीय खुफिया जानकारी है कि भारत अगले 24 घंटे में हमला करेगा।" यह वही देश है जो कल तक यूएन में भारत के खिलाफ रोना रो रहा था। असल में, पाकिस्तान को 2019 के बालाकोट एयर स्ट्राइक का वह झटका याद है, जब भारतीय वायुसेना ने पीओके में जैश-ए-मोहम्मद के ठिकानों को ध्वस्त कर दिया था। इस बार, पहलगाम हमले में लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) के स्पष्ट संकेत मिलने के बाद भारत के पास सबूतों का पूरा पुलिंदा है।Pakistan has credible intelligence that India intends carrying out military action against Pakistan in the next 24-36 hours on the pretext of baseless and concocted allegations of involvement in the Pahalgam incident. Indian self assumed hubristic role of Judge, Jury and… pic.twitter.com/WVW6yhxTJ0
— Attaullah Tarar (@TararAttaullah) April 29, 2025