भारत ने UN में पाकिस्तान की खोली पोल! पहले खुद कबूला आतंकी पालने का सच, अब शहबाज शरीफ क्या देंगे जवाब?
भारत ने संयुक्त राष्ट्र में पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ के आतंकी स्वीकारोक्ति बयान को पेश किया, शहबाज शरीफ से सवाल पूछा।
संयुक्त राष्ट्र के मंच पर भारत ने एक बार फिर पाकिस्तान को उसी के हथियार से घायल कर दिया है। भारत की उप स्थायी प्रतिनिधि योजना पटेल ने पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ के उस बयान को यूएन में पेश कर दुनिया को याद दिला दिया कि कैसे पाकिस्तान आतंकवाद को पालता-पोसता रहा है। खास बात यह है कि यह स्वीकारोक्ति पाकिस्तान के अपने रक्षा मंत्री की ओर से आई है, जिसने माना कि उनके देश ने आतंकियों को प्रशिक्षण दिया और फंडिंग की। अब सवाल यह है कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ इस पर क्या जवाब देंगे? उन्होंने इसे एक 'गलती' बताया, लेकिन साथ ही यह भी स्वीकार किया कि इसके परिणामस्वरूप पाकिस्तान को गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि, आसिफ ने लश्कर-ए-तैयबा के अस्तित्व से इनकार करने की कोशिश की और कहा कि यह एक 'पुराना नाम' है जो अब सक्रिय नहीं है। लेकिन भारत ने यूएन में साफ कहा कि पाकिस्तान आज भी आतंकवाद को बढ़ावा दे रहा है और इससे पूरी दुनिया परेशान है। वहीं पटेल ने यह भी स्पष्ट किया कि भारत आतंकवाद के शिकार हुए लोगों को न्याय दिलाने के लिए हर संभव प्रयास करेगा। उन्होंने संयुक्त राष्ट्र और अन्य देशों का आभार व्यक्त किया, जिन्होंने पहलगाम हमले के बाद भारत को समर्थन दिया।
"हमने आतंकियों को पाला!": पाकिस्तान का कबूलनामा
यह कोई भारत का आरोप नहीं, बल्कि पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ का अपना बयान है, जिसे भारत ने यूएन में पेश कर दुनिया के सामने पाकिस्तान की असलियत उजागर कर दी। एक इंटरव्यू में आसिफ से पूछा गया कि क्या पाकिस्तान का आतंकियों को प्रशिक्षण देने और फंडिंग करने का इतिहास रहा है? इस पर उन्होंने जो जवाब दिया कि वह चौंकाने वाला था। आसिफ ने कहा कि "यह गंदा काम अमेरिका और ब्रिटेन सहित पश्चिम के लिए पिछले तीन दशकों से किया जा रहा है।"2008 के बाद सबसे बड़ा हमला है ये"
भारत की उप स्थायी प्रतिनिधि योजना पटेल ने संयुक्त राष्ट्र में पहलगाम आतंकी हमले का मुद्दा उठाते हुए कहा कि यह 2008 के मुंबई हमलों के बाद भारत में हुआ सबसे बड़ा आतंकवादी हमला है, जिसमें 26 निर्दोष लोगों की जान चली गई। उन्होंने कहा कि भारत लंबे समय से सीमा पार आतंकवाद का शिकार रहा है और पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ने खुद स्वीकार किया है कि उनके देश ने आतंकियों को प्रशिक्षण दिया है।#IndiaAtUN Amb. DPR @PatelYojna delivered India’s statement at the launch of the Victims of Terrorism Association Network. (1/2) @MEAIndia @UN pic.twitter.com/1fd7arhjXy
— India at UN, NY (@IndiaUNNewYork) April 28, 2025