PM Modi Poland Visit: पोलैंड में पीएम मोदी का भव्य स्वागत, ‘जन गण मन' की धुन के साथ दिया गया ‘गार्ड ऑफ ऑनर’
PM Modi Poland Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को दो दिन के पोलैंड दौरे पर पहुंचे। गुरुवार को वॉरसॉ में उनका भव्य सेरिमोनियल वेलकम हुआ, जिसमें भारत के राष्ट्रगान 'जन गण मन' की धुन के साथ उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इस दौरान पोलैंड के प्रधानमंत्री डोनाल्ड टस्क ने पीएम मोदी के सम्मान में लंच भी होस्ट किया।
'जम साहिब' महाराज दिग्विजय सिंहजी जडेजा के स्मारक पर अर्पित की श्रद्धांजलि दिन के अंत में, पीएम मोदी राष्ट्रपति आंद्रेज डूडा से मुलाकात करेंगे और फिर ट्रेन से यूक्रेन के लिए रवाना होंगे। बुधवार शाम को मोदी पोलैंड पहुंचे और भारतीय समुदाय द्वारा होटल में उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया। इसके बाद, उन्होंने जामनगर के 'जम साहिब' महाराज दिग्विजय सिंहजी जडेजा के स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित की। रात करीब 11 बजे, पीएम मोदी ने भारतीय मूल के लोगों को संबोधित करते हुए कहा, "45 वर्षों बाद कोई भारतीय प्रधानमंत्री पोलैंड आया है। यह मेरे लिए एक बड़ा अवसर है। पहले की सरकारों की नीति दूरी बनाए रखने की थी, जबकि हमारी नीति सभी देशों के साथ करीबी संबंध बनाए रखने की है।"