CM सैनी का बड़ा बयान, कहा- 'हरियाणा में खिल रहा है कमल का फूल, कांग्रेस की 10 पीढ़ियां भी आ जाएं तो...'
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कुरुक्षेत्र में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कई अहम बातें की। उन्होंने दावा किया कि हरियाणा में एक बार फिर बीजेपी की सरकार बनने जा रही है।
By - Vibhav Shukla
Update: 2024-10-05 13:46 GMT
Haryana Assembly Elections 2024: हरियाणा में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान जारी है। मतदान की प्रक्रिया में लोगों की भागीदारी देखने को मिल रही है। दोपहर एक बजे तक राज्य की 90 सीटों पर 41.01 प्रतिशत वोटिंग दर्ज की गई। इस चुनाव को लेकर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कुरुक्षेत्र में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कई अहम बातें की। उन्होंने दावा किया कि हरियाणा में एक बार फिर बीजेपी की सरकार बनने जा रही है।
कांग्रेस पर कड़ा हमला
नायब सिंह सैनी ने कांग्रेस की परिवारवादी राजनीति पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा, "हमें जनता का आशीर्वाद मिल रहा है। हरियाणा में कमल का फूल खिल रहा है।" उनका यह बयान स्पष्ट करता है कि बीजेपी हरियाणा में अपने विकास कार्यों और जन कल्याण की योजनाओं को लेकर आत्मविश्वास से भरी है। उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस के परिवारवाद की राजनीति को उन्होंने समाप्त कर दिया है।#WATCH | Kurukshetra: Haryana CM and BJP candidate from Ladwa assembly constituency Nayab Singh Saini says, "We are getting a lot of love, lotus is blooming in the entire state, lotus is blooming in Ladwa too. We have ended the Congress' politics of nepotism and discrimination.… pic.twitter.com/m05V6SSEVg
— ANI (@ANI) October 5, 2024