डिप्टी सीएम पद को लेकर एकनाथ शिंदे ने ऐसा क्या कहा, जो फडणवीस और पवार लगाने लगे ठहाके!
एकनाथ शिंदे ने डिप्टी सीएम पद पर बयान दिया, जिससे फडणवीस और पवार भी हंसी रोक न पाए। जानिए पूरा मामला
By - Vibhav Shukla
Update: 2024-12-04 12:34 GMT
मुंबई: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) ने मंगलवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान एक बयान दिया, जिससे सियासी गलियारों में हलचल मच गई। इस दौरान उन्होंने ढाई साल के कार्यकाल की सराहना की और साथ ही डिप्टी सीएम (Deputy CM) पद को लेकर एक चौंकाने वाला बयान दिया। प्रेस कॉन्फ्रेंस में जब शिंदे से पूछा गया कि क्या वह कल डिप्टी सीएम पद की शपथ लेंगे, तो उनका जवाब था, “शाम तक रुको, बताते हैं।” इस बयान से एक बार फिर सवाल उठने लगे हैं कि महाराष्ट्र में सत्ता के गलियारों में क्या चल रहा है?
सीएम पद को लेकर शिंदे ने क्या कहा?
एकनाथ शिंदे ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में सीएम पद के बारे में भी एक महत्वपूर्ण बयान दिया। उन्होंने कहा, "ढाई साल पहले जब देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) ने मेरे नाम की सिफारिश की थी, तो आज मैंने उन्हें समर्थन दिया है। यह कोई सवाल नहीं था कि मुझे क्या मिल रहा है। हमारे मन में सिर्फ एक ही सवाल था कि महाराष्ट्र को क्या मिल रहा है। इस पर ही हम काम कर रहे हैं।" शिंदे ने यह भी कहा कि महायुति (Maha Yuti) में कोई ऊंच-नीच नहीं है और सभी एकजुट होकर काम कर रहे हैं। शिंदे ने आगे कहा, “मुझे बहुत खुशी है कि ढाई साल में महायुति ने और हमारी टीम ने जो काम किया है, वह ऐतिहासिक है। इसे इतिहास में सुनहरे अक्षरों में लिखा जाएगा। यह एक बड़ी उपलब्धि है, और हमें इस पर गर्व है।”#Live l 04-12-2024 📍राजभवन, मुंबई
महायुतीच्या पत्रकार परिषदेतून - लाईव्ह https://t.co/V6lBHsT6wX — Eknath Shinde - एकनाथ शिंदे (@mieknathshinde) December 4, 2024