ठंड में दिल्ली का राजनीतिक माहौल गर्म, केजरीवाल ने कहा “पीएम मोदी ने जाट समाज को दिया है धोखा”
अरविंद केजरीवाल ने पीएम नरेंद्र मोदी पर बड़ा आरोप लगाया है। केजरीवाल ने कहा पीएम मोदी ने जाट समाज के लोगों को धोखा दिया है।
राजधानी दिल्ली का मौसम ठंडा है, लेकिन राजनीतिक माहौल एक दम गर्म है। दरअसल दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चिट्ठी लिखी है। इस चिट्ठी में उन्होंने जाट समाज को केंद्र की ओबीसी लिस्ट में शामिल करने की मांग की है।
केजरीवाल का पीएम मोदी को चिट्ठी
आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चिट्ठी लिखी है। जिसमें उन्होंने ‘जाट समाज’ को धोखा देने का आरोप लगाया है। केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में ओबीसी दर्जा प्राप्त जाटों और अन्य सभी जातियों को केंद्र की ओबीसी लिस्ट में शामिल किया जाना चाहिए।पिछले 10 वर्षों में केंद्र की BJP सरकार ने दिल्ली के जाट समुदाय से चार बार OBC आरक्षण का वादा किया, लेकिन उसे पूरा नहीं किया। दिल्ली के जाट समाज को भी केंद्र की OBC सूची में शामिल किया जाए। इस मुद्दे पर मैंने प्रधानमंत्री जी को पत्र लिखकर उनसे अनुरोध किया है कि वो दिल्ली के जाट… pic.twitter.com/2e7WMdcLBg
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) January 9, 2025