आज रात तिब्बत में करीब 2 बजकर 41 मिनट पर भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए, जिसने रात के सन्नाटे को तोड़ दिया। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 5.7 मापी गई, जिससे धरती कांप उठी और लोग डर के मारे अपने घरों से बाहर निकल आए। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (NCS) के मुताबिक, इस भूकंप का केंद्र तिब्बत के अक्षांश 29.02N और देशांतर 87.48E पर था, और इसकी गहराई 10 किलोमीटर थी।
यूपी और बिहार तक लगे भूकंप के झटके
भूकंप के झटके यूपी और बिहार तक महसूस किए गए, जहां के सीमावर्ती क्षेत्रों में लोग तेज झटकों से घबराकर घरों से बाहर निकल आए। हालांकि, अब तक इस भूकंप से किसी भी प्रकार के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं मिली है। बावजूद इसके, लोगों में दहशत का माहौल था, और कई जगहों पर लोग सड़कों पर आ गए।EQ of M: 5.7, On: 12/05/2025 02:41:24 IST, Lat: 29.02 N, Long: 87.48 E, Depth: 10 Km, Location: Tibet. For more information Download the BhooKamp App https://t.co/5gCOtjcVGs @DrJitendraSingh @OfficeOfDrJS @Ravi_MoES @Dr_Mishra1966 @ndmaindia pic.twitter.com/nCeJ434PGR
— National Center for Seismology (@NCS_Earthquake) May 11, 2025