अगले साल डोनाल्ड ट्रंप करेंगे चीन का दौरा, फ़ोन पर हुई दोनों नेताओं की बातचीत
Donald Trump News: पिछले कुछ सालों में अमेरिका के संबंध चीन से इतने अच्छे नहीं रहे हैं। अमेरिका ने जब से नई टैरिफ नीति लागू की हैं, तब से इन दोनों देशों के रिश्तों में भी और खटास देखने को मिली हैं। लेकिन अब डोनाल्ड ट्रंप और शी जिनपिंग से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया पर जानकारी देते हुए बताया कि उनकी चीनी नेता शी जिनपिंग से फोन पर लंबी बातचीत हुई है। ट्रंप ने इस बातचीत के बाद अगले साल में अप्रैल में चीन जाने का ऐलान किया है।