राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट आज होगा जारी, ऐसे देखें अपना रिजल्ट...?

RBSE 10th Result 2026: राजस्थान बोर्ड 10वीं का परिणाम जारी होने में अब सिर्फ कुछ ही घंटे शेष रह गए हैं। मंगलवार को दोपहर 1 बजे राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी किया जाएगा।

By :  Surya Soni
Update: 2026-03-24 03:22 GMT

RBSE 10th Result 2026: राजस्थान बोर्ड 10वीं का परिणाम जारी होने में अब सिर्फ कुछ ही घंटे शेष रह गए हैं। मंगलवार को दोपहर 1 बजे राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी किया जाएगा। बता दें शिक्षा मंत्री मदन दिलावर बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर परिणाम घोषित करेंगे। इस बार 10वीं बोर्ड की परीक्षाएं 12 फरवरी से 28 फरवरी तक आयोजित की गई थीं। ऐसे में एक महीने से भी कम समय में बोर्ड परीक्षा परिणाम जारी करना जा रहा हैं।

सिर्फ 23 दिन में जारी होगा रिजल्ट

राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट को लेकर छात्र काफी उत्साहित नज़र आ रहे हैं। इस बार 10वीं बोर्ड परीक्षा में करीब 10 लाख स्टूडेंट शामिल हुए थे। 10वीं बोर्ड की आखिरी परीक्षा 28 फरवरी को हुई थी, ऐसे में नए सेशन की शुरुआत को लेकर परीक्षा परिणाम जल्दी जारी किया जा रहा हैं। 10वीं कक्षा का परिणाम परीक्षा समाप्ति के मात्र 23 दिन बाद जारी किया जा रहा है। विद्यार्थी अपना परिणाम बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर रोल नंबर के माध्यम से देख सकेंगे। बोर्ड प्रशासन ने परिणाम जारी करने की सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।

राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट कैसे देखें?...

- सबसे पहले राजस्थान बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाएं।

- इसके बाद होमपेज पर, आरबीएसई कक्षा 10 रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।

- फिर अपना रोल नंबर दर्ज करें और 'सबमिट' बटन पर क्लिक करें।

- अंक, प्रतिशत, पास/फेल की स्थिति और अन्य विवरण स्क्रीन देखें।

- मार्कशीट डाउनलोड करें और उसका प्रिंटआउट ले लें।

Tags:    

Similar News