Delhi New CM: खत्म हुआ इंतजार, रेखा गुप्ता के सिर सजा ताज, कल लेंगी दिल्ली के CM पद की शपथ
दिल्ली को आखिरकार नया मुख्यमंत्री मिल गया है। बीजेपी विधायक दल की बैठक में रेखा गुप्ता के नाम पर मुहर लगाई गई है।
Delhi New CM: दिल्ली को आखिरकार अपना नया मुख्यमंत्री मिल गया है। BJP नेता रेखा गुप्ता (rekha gupta) को दिल्ली की कमान सौंप दी गई है। वे 20 फरवरी को रामलीला मैदान में भव्य समारोह में दिल्ली की मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगी। बता दें कि भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने 27 साल बाद दिल्ली की सत्ता् में वापसी की है और इस ऐतिहासिक जीत के बाद से ही नए मुख्यमंत्री के नाम को लेकर लगातार सस्पेंस बना हुआ था। लेकिन आज इस सस्पेंस से पर्दा उठ चुका है। बीजेपी विधायक दल की बैठक में दिल्ली के सीएम पद के लिए रखा गुप्ता (delhi new cm rekha gupta) के नाम का अनौपचारिक ऐलान कर दिया गया है। अधिकारिक ऐलान गुरुवार को किया जाएगा। BJP कार्यालय के बाहर जश्न का माहौल Full View
#WATCH वीडियो दिल्ली भाजपा कार्यालय के बाहर से है।
आज भाजपा विधायक दल की बैठक के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा की जाएगी। शपथ ग्रहण समारोह कल यानी 20 फरवरी को होगा। pic.twitter.com/BWgNitcGlS — ANI_HindiNews (@AHindinews) February 19, 2025