BJP के मंदिर प्रकोष्ठ में AAP ने सगाई सेंध, कई धर्मगुरु पार्टी में शामिल, केजरीवाल ने की 'सनातन सेवा समिति' बनाने की घोषणा
पुजारियों और ग्रंथियों को हर महीने 1,8000 रुपए तनख्वाह देने का ऐलान करने के बाद आज आप ने 'सनातन सेना समिति' बनाने की घोषणा की है।
दिल्ली विधानसभा चुनाव (delhi assembly election 2025) जीतने की लिए आम आदमी पार्टी अपना पूरा फोकस हिंदूओं पर कर रही है। यहीं वजह कि पुजारियों और ग्रंथियों को हर महीने 18,000 रुपए तनख्वाह देने का ऐलान करने के बाद आज आप ने 'सनातन सेवा समिति' बनाने की घोषणा की है। इसके साथ ही आप ने बीजेपी को बड़ा झटका देते हुए दिल्ली मंदिर प्रकोष्ठ यूनिट से जुड़े सैकड़ों सदस्यों को पार्टी की सदस्यता दिलाई।
कई धर्मगुरु AAP में शामिल
आप संयोजक अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को कई धर्मगुरुओं को भगवा गमछा पहनाकर पार्टी में शामिल किया। आप नेता ने ऐलान करते हुए बताया कि आज से हिंदू धर्म की रक्षा के लिए 'सनातन सेवा समिति' की शुरुआत की जा रही है। इस दौरान कार्यक्रम में मौजूद लोगों के संबोधित करते हुए केजरीवाल ने कहा कि पूरी दिल्ली के पुजारी हमारा समर्थन कर रहे हैं, हमें आशीर्वाद दे रहे हैं।ॐ हं हनुमते नमः 🕉️
श्री गुरु चरण सरोज रज, निज मन मुकुरु सुधारि। बरनऊँ रघुवर बिमल जसु, जो दायकु फल चारि🙏 समस्त देश और दिल्लीवासियों पर भगवान राम जी और हनुमान जी की कृपा और आशीष बना रहे। pic.twitter.com/qEILqblyxF — AAP (@AamAadmiParty) January 8, 2025