Delhi Election 2025: बीजेपी की दूसरी लिस्ट जारी, 5 महिलाओं समेत 29 उम्मीदवारों को मिला टिकट
भाजपा ने शनिवार देर शाम को दूसरी लिस्ट जारी की है। जिसमें 5 महिलाओं समेत 29 उम्मीदवारों को टिकट दिया है, जानिए किस सीट से किसे मिला टिकट।
दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में अब महज 23 दिन ही बचे हैं। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बीते शनिवार देर शाम 11 जनवरी को दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के लिए 29 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी की है। बता दें कि इस लिस्ट में बीजेपी ने 5 महिलाओं समेत 29 लोगों के नाम पर मोहर लगाया है। आज हम आपको बताएंगे कि बीजेपी ने किन-किन नेताओं को टिकट दिया है।
बीजेपी की दूसरी लिस्ट जारी
बता दें कि बीते शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के घर भाजपा कोर कमेटी और सीईसी की बैठक हुई थी, जिसके बाद बीजेपी ने इन उम्मीदवारों का नाम घोषित किया है। इस लिस्ट में आम आदमी पार्टी के पूर्व विधायक कपिल मिश्रा का नाम भी शामिल है। कपिल को करावल नगर सीट से मैदान में उतारा गया है। बता दें कि कपिल मिश्रा 2019 में भाजपा में शामिल हुए थे। वहीं दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री मदन लाल खुराना के बेटे हरीश खुराना को मोती नगर से मैदान में उतारा गया है।आप के खिलाफ लड़ेंगे बीजेपी के ये उम्मीदवार
भाजपा नेता करनैल सिंह को शकूर बस्ती से टिकट मिला है। वहीं पार्षद नीलम कृष्ण पहलवान नजफगढ़ से चुनाव लड़ेंगी। बता दें कि यह निर्वाचन क्षेत्र पूर्व मंत्री कैलाश गहलोत का है, जो हाल ही में भाजपा में शामिल हुए हैं।इन महिलाओं को मिला टिकट
इसके अलावा भाजपा की दूसरी सूची में 5 महिलाओं को भी टिकट मिला है। बता दें कि राजनीति में महिलाओं की भागादीरी बढ़ाने की दिशा में यह भाजपा का एक और बड़ा कदम माना जा रहा है। गौरतलब है कि बीजेपी ने पहली सूची में शालीमार बाग से रेखा गुप्ता को टिकट दिया है, जबकि सीमापुरी (एससी) से कुमारी रिंकू को उम्मीदवार बनाया है। बीजेपी ने अब तक कुल 7 महिला उम्मीदवारों को टिकट दिया है, आने वाली लिस्ट में इनकी संख्या बढ़ सकती है।BJP announces second list of 29 candidates for #DelhiElections2025 Kapil Mishra fielded from Karawal Nagar, Harish Khurana from Moti Nagar, Priyanka Gautam (who recently joined BJP from AAP) fielded from Kondli pic.twitter.com/3KSuk7QhOA
— ANI (@ANI) January 11, 2025