केजरीवाल को विधायकों के बिकने का डर! बुलाई सभी MLA-उम्मीदवारों की बैठक
दिल्ली चुनाव में मतगणना से पहले AAP और BJP में तकरार तेज हो गई है। अरविंद केजरीवाल ने BJP पर विधायकों की खरीद-फरोख्त का आरोप लगाया है।
दिल्ली में मतों की गिनती में अभी एक दिन बचा है, लेकिन AAP और BJP में लगातार घमासान जारी है। अरविंद केजरीवाल समेत AAP के कई नेताओं ने बीजेपी पर आरोप लगाए कि नतीजे से पार्टी पहले, आम आदमी पार्टी के उम्मीदवारों को खरीदने की कोशिश कर रही है। जबकि बीजेपी ने कहा कि यह AAP की 'हताशा' का संकेत है। इस बीच सूत्रों के हवाले से खबर है कि आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने सभी उम्मीदवारों की मीटिंग बुलाई है। इस मीटिंग में चुनाव नतीजे आने के बाद की तैयारियों पर चर्चा की जाएगी। इसके साथ ही खरीद-फरोख्त के आरोपों पर भी चर्चा होगी। बताया जा रहा है कि ये बैठक दोपहर 3 बजे हो सकती है।
दिल्ली CM और कालकाजी से AAP उम्मीदवार आतिशी चुनाव के नतीजों से पहले AAP के सभी 70 उम्मीदवारों की बैठक के लिए पहुंचीं। दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजे कल जारी किए जाएंगे।@AamAadmiParty @AtishiAAP #DelhiElection2025 #Atishi #ArvindKejriwal #DelhiAssemblyElection2025 #AAP… pic.twitter.com/xmkW16MAvS
— Hind First (@Hindfirstnews) February 7, 2025
क्या लगाया आरोप?
मतगणना से पहले आम आदमी पार्टी ने ऑपरेशन लोटस का आरोप सगाया है। पार्टी का कहना है कि उनके उम्मीदवारों को भाजपा में आने के लिए फोन आ रहे हैं। केजरीवाल का कहना है कि उन्हें 15-15 करोड़ रुपए के ऑफर दिए जा रहे हैं। उन्होंने एक्स पर लिखा कि पिछले दो घंटे में हमारे 16 उम्मीदवारों के पास फोन आए हैं कि आप छोड़कर उनकी पार्टी में आ जाओ, मंत्री बना देंगे।कुछ एजेंसीज दिखा रही हैं कि गाली गलौज पार्टी की 55 से ज़्यादा सीट आ रही हैं।
पिछले दो घंटे में हमारे 16 उम्मीदवारों के पास फ़ोन आ गए हैं कि “आप” छोड़ के उनकी पार्टी में आ जाओ, मंत्री बना देंगे और हरेक को 15-15 करोड़ देंगे। अगर इनकी पार्टी की 55 से ज़्यादा सीटें आ रहीं हैं तो… — Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) February 6, 2025