क्या प्रवेश वर्मा बनने जा रहे हैं दिल्ली के मुख्यमंत्री? मिले ये बड़े संकेत
दिल्ली चुनाव 2025 में केजरीवाल की हार के बाद सीएम पद को लेकर अटकलें तेज़ हो गई हैं। प्रवेश वर्मा भी सीएम की रेस में देखे जा रहे हैं ।
दिल्ली विधानसभा चुनाव के परिणाम चौंकाने वाले हैं। आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और उनके करीबी मनीष सिसोदिया को हार का सामना करना पड़ा है। यहां अब बीजेपी सरकार बनाने जा रही है। इस बीच यह सवाल भी उठ रहा है कि आख़िर दिल्ली का बादशाह कौन बनने जा रहा है? वहीं पूर्व सीएम केजरीवाल को बीजेपी के उम्मीदवार प्रवेश वर्मा ने ऐतिहासिक रूप से पटखनी दे दी है। अब ऐसे में माना जा रहा है कि प्रवेश वर्मा सीएम पद के प्रमुख दावेदार हो सकते हैं। हालांकि अब तक वो इससे इनकार करते रहे हैं।
प्रवेश वर्मा ने अमित शाह से की मुलाकात
शनिवार को चुनाव जीतने के बाद प्रवेश वर्मा केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मिलने पहुंचे। माना जा रहा है कि यहां सीएम चेहरे पर चर्चा हुई। अरविंद केजरीवाल ने चुनाव प्रचार के दौरान वर्मा पर पैसे बांटने के आरोप लगाए थे और कहा था कि क्या बीजेपी के सीएम फेस प्रवेश वर्मा होंगे?जीत के बाद प्रवेश वर्मा का ट्वीट
आज अरविंद केजरीवाल के खिलाफ जीत के बाद प्रवेश वर्मा ने एक्स पर लिखा जय श्री राम. साथ ही उन्होंने कहा, ''ये जो सरकार बन रही है ये प्रधानमंत्री के विजन को लेकर दिल्ली में आएगी, मैं दिल्ली की जनता का धन्यवाद करता हूं, ये प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जीत है, दिल्ली की जनता की जीत है।जय श्री राम 🙏
— Parvesh Sahib Singh (@p_sahibsingh) February 8, 2025