दिल्ली CM आतिशी ने चुनाव लड़ने के लिए मांगा चंदा, कहा – ‘40 लाख रुपये की है जरूरत’
दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने चुनाव लड़ने के लिए चंदा मांगा है। उन्होंने कहा कि मुझे चुनाव लड़ने के लिए 40 लाख रुपये की जरूरत है।
दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर आम आदमी पार्टी ने कमर कस लिया है। इस बीच दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने चुनाव लड़ने के लिए क्राउड फंडिंग कैंपेन शुरू किया है। बता दें कि सीएम आतिशी दिल्ली की कालकाजी विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ रही हैं। उन्होंने इस दौरान कहा कि मुझे चुनाव लड़ने के लिए 40 लाख रुपये की जरूरत है, लोग अपनी इच्छा से कुछ भी दे सकते हैं।
सीएम आतिशी ने दिल्ली वालों से मांगा 40 लाख चंदा
मुख्मंत्री आतिशी ने रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस करके क्राउड फंडिंग कैंपेन लॉन्च किया है। इस दौरान आतिशी ने बीजेपी पर तंज कसते हुए कहा कि हम चुनाव के लिए बड़े व्यापारियों से पैसे नहीं लेते हैं। उन्होंने कहा कि आप सरकार आम लोगों के लिए काम करती है। आतिशी ने कहा कि जनता के सपोर्ट और सहयोग से ही मैं कालकाजी विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ूंगी, उन्होंने कहा कि चुनाव लड़ने के लिए 40 लाख रुपये की जरूरत हैं। उन्होंने सभी लोगों से क्राउड फंडिग अभियान का समर्थन करने की अपील की है।ईमानदारी की राजनीति को आगे बढ़ाने के लिए दिल्ली विधानसभा चुनाव में मेरे Crowd Funding Campaign को सपोर्ट करें। LIVE https://t.co/R7CYMv9i2i
— Atishi (@AtishiAAP) January 12, 2025