25 बैठकों में सिर्फ 1 बिल! दिल्ली विधानसभा का वो शर्मनाक रिकॉर्ड जिसने तोड़े सारे रिकॉर्ड
2024 में दिल्ली विधानसभा ने 25 बैठकों में सिर्फ एक बिल पास किया, जबकि राष्ट्रीय औसत 17 है। क्या रेखा गुप्ता बदलाव ला पाएंगी?
दिल्ली विधानसभा ने 2024 में एक ऐसा अजीबोगरीब रिकॉर्ड बनाया है जिस पर शायद ही कोई गर्व करे। PRS लेजिस्लेटिव रिसर्च की ताजा रिपोर्ट ने खुलासा किया है कि पूरे साल में हुई 25 बैठकों में दिल्ली विधानसभा ने सिर्फ एक ही बिल पास किया। दरअसल दिल्ली गुड्स एंड सर्विस टैक्स एक्ट, 2024 का यह आंकड़ा पूरे देश के औसत (17 बिल प्रति विधानसभा) से कहीं नीचे है और दिल्ली की विधायी निष्क्रियता को बेपर्दा करता है। सबसे चौंकाने वाली बात यह कि यह एकमात्र बिल भी उसी दिन पास कर दिया गया जिस दिन पेश किया गया था, जो विधायी प्रक्रिया पर गंभीर सवाल खड़े करता है। 1998 के बाद पहली बार दिल्ली में बीजेपी सरकार बनने के बाद, उम्मीद की जा रही है कि विधानसभा अपनी खोई हुई गरिमा को फिर से हासिल करेगी। लेकिन क्या वाकई ऐसा होगा? यह तो आने वाला वक्त ही बताएगा!\ यह भी पढ़ें: ज्योति से लेकर गजाला तक… कौन हैं वो 11 चेहरे जिन्हें पुलिस मान रही है जासूसी नेटवर्क का हिस्सा? ऑपरेशन सिंदूर के बाद से लगातार ड्रोन क्यों भेज रहा था पाकिस्तान... जानिए इस चौंकाने वाली रिपोर्ट में क्या आया सामने?