दिल्ली चुनाव 2025: नतीजों का काउंटडाउन शुरू, कब और कैसे देखें लाइव अपडेट?
दिल्ली चुनाव 2025 के नतीजे 8 फरवरी को घोषित होंगे। मतगणना प्रक्रिया, लाइव अपडेट देखने के तरीके और बड़े नेताओं की स्थिति जानने के लिए पढ़ें पूरी जानकारी।
दिल्ली चुनाव 2025 के नतीजे 8 फरवरी, शनिवार को घोषित किए जाएंगे। 5 फरवरी को हुए मतदान में 60.44% मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया, जिसके बाद अब पूरा देश इस बात का इंतजार कर रहा है कि दिल्ली की सत्ता पर कौन काबिज होगा। क्या आम आदमी पार्टी (AAP) लगातार तीसरी बार सरकार बनाएगी, या भारतीय जनता पार्टी (BJP) 27 साल बाद सत्ता में वापसी करेगी?
कब और कैसे देख सकते हैं चुनाव के नतीजे?
मतगणना 8 फरवरी की सुबह 7 बजे शुरू होगी। चुनाव आयोग के तकरीबन 5,000 कर्मचारी इस प्रक्रिया में शामिल होंगे। शुरुआती रुझान सुबह 9 से 10 बजे तक आने लगेंगे, और दोपहर 12 बजे तक नतीजों की तस्वीर काफी हद तक साफ हो जाएगी। वहीं लाइव नतीजे देखने के लिए आप चुनाव आयोग की आधिकारिक वेबसाइट समेत तमाम न्यूज चैनल्स और उनकी वेबसाईट का भी प्रयोग कर सकतें हैं। हमारी वेबसाईट पर भी जान सकते हैं आप चुनाव नतीजों संबंधी लाइव अपडेट :क्या कह रहे हैं एग्जिट पोल्स?
चुनाव नतीजों से पहले आए एग्जिट पोल्स में बीजेपी को बढ़त मिलती दिखाई दी है। अगर ये पोल्स सही साबित होते हैं, तो दिल्ली में अरविंद केजरीवाल की सरकार को बड़ा झटका लग सकता है। हालांकि, एग्जिट पोल्स कई बार गलत भी साबित हुए हैं, इसलिए असली तस्वीर मतगणना के बाद ही साफ होगी।किसकी किस्मत दांव पर? बड़े नेताओं की चुनावी परीक्षा
इस बार के चुनाव में अरविंद केजरीवाल समेत कई दिग्गज नेताओं की साख दांव पर लगी है। जिनमें से कुछ प्रमुख यह हैं :- अरविंद केजरीवाल – आम आदमी पार्टी के संयोजक और मुख्यमंत्री नई दिल्ली विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं।
- आतिशी – आम आदमी पार्टी की नेता कालकाजी विधानसभा सीट से मैदान में हैं।
- मनीष सिसोदिया – पटपड़गंज सीट से उनकी जगह अवध ओझा को मौका दिया गया।
- सौरभ भारद्वाज – ग्रेटर कैलाश सीट से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार हैं।
- रामवीर बिधूड़ी – दिल्ली में बीजेपी के कद्दावर नेता बदरपुर से चुनाव लड़ रहे हैं।
- परवेश सिंह वर्मा – बीजेपी के बड़े चेहरे और पूर्व सीएम साहिब सिंह वर्मा के बेटे नई दिल्ली सीट से ताल ठोक रहे हैं।
- अलका लांबा – कांग्रेस नेता कालकाजी सीट से आतिशी के खिलाफ चुनाव लड़ रही हैं।