दिल्ली चुनाव: प्रचार के दौरान अरविंद केजरीवाल की गाड़ी पर पत्थर से हमला
दिल्ली विधानसभा चुनाव के बीच अरविंद केजरीवाल की कार पर हमला हुआ है।वहीं बीजेपी ने आरोप लगाया कि केजरीवाल ने उनके कार्यकर्ताओं को कुचला है।
दिल्ली विधानसभा चुनावों में अब महज सिर्फ कुछ दिन ही बचे हैं। लेकिन शनिवार को एक बड़ा राजनीतिक बवाल शुरू हुआ है। दरअसल आम आदमी पार्टी (AAP) ने आरोप लगाया कि बीजेपी के नेता परवेश वर्मा के गुंडों ने उनके नेता अरविंद केजरीवाल पर हमला किया। यह हमला तब हुआ जब केजरीवाल नई दिल्ली सीट पर चुनाव प्रचार में जुटे हुए थे। दावा किया जा रहा है कि हमलावरों ने केजरीवाल की कार पर पत्थर फेंके और स्थिति बिगड़ने से पहले स्थानीय लोगों ने बीच बचाव किया। अब इस पूरे घटनाक्रम पर सियासी दलों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर भी शुरू हो गया है।
आम आदमी पार्टी का आरोप: बीजेपी ने करवाया हमला
आम आदमी पार्टी ने इस घटना को लेकर बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पार्टी के मुताबिक, परवेश वर्मा के गुंडों ने जानबूझकर अरविंद केजरीवाल की कार पर पत्थर फेंके ताकि उनका चुनाव प्रचार रोका जा सके। पार्टी ने सोशल मीडिया पर इस हमले का एक वीडियो भी शेयर किया और लिखा, "बीजेपी हार से बौखलाई हुई है। यह कायराना हमला था। हम डरने वाले नहीं हैं। दिल्ली की जनता इसका जवाब देगी।" आम आदमी पार्टी ने यह भी बताया कि स्थानीय लोगों ने बीच में आकर हमलावरों को भगा दिया। इससे पहले कुछ खबरें थीं कि हमलावरों से हाथापाई भी हुई, लेकिन स्थानीय लोगों की मदद से स्थिति संभल गई। आम आदमी पार्टी का कहना है कि बीजेपी अपनी हार देख कर हिंसा का सहारा ले रही है, ताकि केजरीवाल चुनाव प्रचार न कर सकें।हार के डर से बौखलाई BJP, अपने गुंडों से करवाया अरविंद केजरीवाल जी पर हमला‼️ BJP प्रत्याशी प्रवेश वर्मा के गुंडों ने चुनाव प्रचार करते वक्त अरविंद केजरीवाल जी पर ईंट-पत्थर से हमला कर उन्हें चोट पहुंचाने की कोशिश की ताकि वो प्रचार ना कर सकें। बीजेपी वालों, तुम्हारे इस कायराना… pic.twitter.com/QcanvqX8fB
— AAP (@AamAadmiParty) January 18, 2025