इंदिरा गांधी भवन बना कांग्रेस का नया पता, सोनिया गांधी ने किया उद्घाटन
'इंदिरा भवन' को पार्टी और उसके नेताओं की बढ़ती जरूरतों को ध्यान में रखते हुए डिज़ाइन किया गया है कि इसमें प्रशासनिक, संगठनात्मक और रणनीतिक कार्य हो सके।
कांग्रेस पार्टी की प्रमुख सोनिया गांधी ने बुधवार को पार्टी के नए मुख्यालय इंदिरा भवन का उद्घाटन किया। पहले पार्टी का मुख्यालय करीब पचास साल तक '24 अकबर रोड' पर था, लेकिन अब यह नया मुख्यालय '9ए कोटला मार्ग' पर बनाया गया है। सोनिया गांधी ने नए भवन का उद्घाटन करते हुए फीता काटा, और इस मौके पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे भी उनके साथ थे। इससे पहले, कांग्रेस मुख्यालय में ध्वजारोहण हुआ और नेताओं ने राष्ट्रीय गीत, राष्ट्रगान और 'विजयी विश्व तिरंगा प्यारा' गाकर देशभक्ति का उत्सव मनाया। कांग्रेस के उद्घाटन कार्यक्रम में पार्टी के पूर्व अध्यक्ष और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी भी शामिल हुए। 'इंदिरा भवन' को पार्टी और उसके नेताओं की बढ़ती जरूरतों को ध्यान में रखते हुए बनाया गया है, जिसमें प्रशासनिक, संगठनात्मक और रणनीतिक कार्यों को बेहतर तरीके से करने के लिए आधुनिक सुविधाएं दी गई हैं। कांग्रेस का यह नया मुख्यालय कई वर्षों से बन रहा था। हालांकि, कांग्रेस '24, अकबर रोड' को अभी छोड़ने का मन नहीं बना रही है, क्योंकि यह 1978 में कांग्रेस (आई) के गठन के बाद से इसका मुख्यालय रहा है।
प्रियंका गांधी, केसी वेणुगोपाल समेत कई वरिष्ठ कांग्रेस नेता रहे मौजूद
इस मौके पर कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल, महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा, कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) के सदस्य, पार्टी के पदाधिकारी, केंद्रीय चुनाव समिति के सदस्य, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रमुख, विभिन्न राज्यों के विधायक दल के नेता, सांसद, कई राज्यों के पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व केंद्रीय मंत्री समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद थे।कैसा है इंदिरा भवन का डिज़ाइन
इंदिरा भवन
लोकतंत्र, राष्ट्रवाद, धर्म निरपेक्षता, समावेशी विकास और सामाजिक न्याय की नींव पर बना कांग्रेस का नया मुख्यालय। कांग्रेस के 140 साल पुराने गौरवशाली इतिहास को खुद में संजोए, यहां की दीवारें सत्य, अहिंसा, त्याग, संघर्ष और देश प्रेम की महागाथा बयां कर रही हैं।… pic.twitter.com/sxV9RJW2Ez — Congress (@INCIndia) January 15, 2025