हरियाणा में कांग्रेस की सरकार बनने के आसार, चार एग्जिट पोल में मिला बंपर बहुमत
हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए किए गए चार एग्जिट पोल्स में कांग्रेस को बंपर बहुमत मिलता हुआ नजर आ रहा है। ध्रुव रिसर्च एग्जिट पोल के अनुसार, कांग्रेस को 50-64 सीटें मिलने की संभावना जताई गई है, जबकि बीजेपी को 22-32 सीटें मिल सकती हैं।
Haryana Exit Poll Result 2024: हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए किए गए चार एग्जिट पोल्स में कांग्रेस को बंपर बहुमत मिलता हुआ नजर आ रहा है। ध्रुव रिसर्च एग्जिट पोल के अनुसार, कांग्रेस को 50-64 सीटें मिलने की संभावना जताई गई है, जबकि बीजेपी को 22-32 सीटें मिल सकती हैं। जेजेपी, आईएनएलडी और आम आदमी पार्टी को इस बार कोई सीट नहीं मिलती दिख रही है, वहीं अन्य दलों को 2-8 सीटें मिल सकती हैं।
पीपुल्स पल्स के एग्जिट पोल में भी कांग्रेस को 46-61 सीटें मिलने की उम्मीद है। इस पोल में बीजेपी को 20-32 सीटें और जेजेपी को 0-1 सीट मिलने का अनुमान है। इनेलो को 2-3 सीटें और अन्य को 3-5 सीटें मिलने का अनुमान है। मैट्राइज (MATRIZE) एग्जिट पोल के मुताबिक, कांग्रेस को 55-62 सीटें मिलने का अनुमान है, जबकि बीजेपी को 24-28 सीटों पर संतोष करना पड़ सकता है। भास्कर रिपोर्टर्स पोल में भी कांग्रेस की सरकार बनने की बात कही गई है, जिसमें कांग्रेस को 44-54 सीटें मिलती नजर आ रही हैं। वहीं, सत्ताधारी बीजेपी को 12-19 सीटों पर संतोष करना पड़ सकता है।