AAP के बाद अब कांग्रेस का भी उमड़ा महिलाओं के लिए प्यार, "प्यारी दीदी योजना" का किया वादा
दिल्ली विधानसभा चुनाव के चलते कांग्रेस ने महिलाओं के लिए "प्यारी दीदी योजना" का ऐलान किया है। इस योजना के तहत अब दिल्ली की हर महिला को हर महीने 2500 रुपये मिलेंगे।
दिल्ली विधानसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस ने महिलाओं के लिए एक बड़ी योजना की घोषणा की है। इस योजना का नाम 'प्यारी दीदी योजना' रखा गया है। इसके तहत दिल्ली की हर महिला को हर महीने 2500 रुपये दिए जाएंगे। कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री, डीके शिवकुमार ने इस योजना का शुभारंभ करते हुए कहा कि उन्हें पूरा विश्वास है कि कांग्रेस दिल्ली में सरकार बनाएगी और हमारी पहली कैबिनेट बैठक में इस योजना को लागू किया जाएगा। यह योजना उसी मॉडल पर आधारित है जो कर्नाटक में लागू की गई थी।
AAP सरकार महिलाओं को देगी 2100 रुपए
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने पहले महिला सम्मान योजना की शुरुआत की थी। उन्होंने कहा था कि अगर दिल्ली में उनकी सरकार फिर से बनी, तो इस योजना के तहत मिलने वाली राशि 1000 रुपये से बढ़ाकर 21,000 रुपये कर दी जाएगी। यह घोषणा उन्होंने 2024 के बजट में की थी। इस योजना का लाभ 18 से 60 साल तक की महिलाओं को मिलेगा, और इसका फायदा करीब 38 लाख महिलाओं को होगा।दिल्ली के लिए कांग्रेस की गारंटी 📢 ✨प्यारी दीदी योजना ✨ महिलाओं को हर महीने 2,500 रुपए pic.twitter.com/Bv64biOfcR
— Congress (@INCIndia) January 6, 2025