China Train Collision: दुनियाभर से लगातार हादसों की भयावह तस्वीर सामने आ रही है। हाल ही में सऊदी अरब में उमरा करने वाले 40 से ज्यादा भारतीय नागरिकों की मौत से कोहराम मचा था। अब चीन में एक भयानक हादसा की खबर मिल रही है। चीन के दक्षिणी प्रांत युन्नान में गुरुवार सुबह भयानक रेल हादसा हो गया है। इस हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई। जबिक दो लोग घायल हैं।