ChatGPT का 'Studio Ghibli' फीचर: लॉन्च होते ही इंटरनेट पर मचाया तहलका, ट्रंप से लेकर एलन मस्क तक हुए कायल
ChatGPT का 'Studio Ghibli' फीचर यूज़र्स की तस्वीरों को जापानी एनीमेशन में बदल रहा है, जिससे यह ट्रेंड सोशल मीडिया पर छा गया है!
OpenAI के लोकप्रिय चैटबॉट ChatGPT ने हाल ही में एक नया फीचर लॉन्च किया है, जिसे 'Studio Ghibli' स्टाइल इमेज जेनरेशन कहा जा रहा है। इस फीचर ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है, जहाँ यूज़र्स अपनी तस्वीरों चाहे वो बॉलीवुड सितारों की हों, मीम्स हों, या व्यक्तिगत फोटो को जापानी एनीमेशन स्टूडियो Studio Ghibli की शैली में बदल रहे हैं। आखिर यह फीचर है क्या, और यह इतना पॉपुलर क्यों हो रहा है? आइए समझते हैं।
Studio Ghibli फीचर क्या है?
ChatGPT के इस नए अपडेट में GPT-4o मॉडल के तहत एक इमेज जेनरेशन टूल जोड़ा गया है, जो यूज़र्स को उनकी तस्वीरों को Studio Ghibli की खास एनीमेशन शैली में बदलने की सुविधा देता है। यह फीचर 25 मार्च 2025 को रिलीज़ हुआ और तुरंत वायरल हो गया। यूज़र्स अपनी तस्वीरें अपलोड कर सकते हैं और कुछ आसान प्रॉम्प्ट्स के ज़रिए उन्हें Ghibli स्टाइल में कन्वर्ट कर सकते हैं। मगर यह सुविधा अभी सिर्फ ChatGPT के प्लस, प्रो, और टीम सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है। वहीं फ्री यूज़र्स को अभी इंतज़ार करना पड़ रहा है।ट्रंप से लेकर बॉलीवुड तक हुआ ट्रेंड का कायल
रिलीज़ के बाद से ही सोशल मीडिया पर Studio Ghibli स्टाइल की तस्वीरों की बाढ़ आ गई है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, टेस्ला के CEO एलन मस्क और फिल्म 'द लॉर्ड ऑफ द रिंग्स' के सीन से लेकर बॉलीवुड फिल्मों की तस्वीरें तक इस स्टाइल में ढल रही हैं। OpenAI के CEO सैम ऑल्टमैन भी इस ट्रेंड में शामिल हो गए हैं और उन्होंने अपनी Ghibli स्टाइल की तस्वीर X पर शेयर की। भारत में यूज़र्स इसे बॉलीवुड सितारों और लोकप्रिय मीम्स पर आज़मा रहे हैं, जिसे लोग खूब पसंद कर रहे हैं। ऑल्टमैन ने मज़ाक में कहा, "10 साल तक सुपरइंटेलिजेंस बनाने की कोशिश की, और अब लोग मुझे Ghibli स्टाइल में देखकर मज़े ले रहे हैं।"Theme of the day pic.twitter.com/2ioG0StAxL
— Elon Musk (@elonmusk) March 26, 2025