By-Election 2024: 11 राज्यों की 31 विधानसभा सीटों पर सुबह से उपचुनाव जारी, वायनाड में प्रियंका ने की वोटिंग की अपील
आज सुबह से झारखंड विधानसभा चुनान के साथ बिहार, बंगाल, राजस्थान, मध्य प्रदेश, असम और छत्तीगढ़ समेत देश के 11 राज्यों में 31 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव (by-election 2024) के लिए मतदान जारी है।
प्रियंका गांधी ने की वोट की अपील
प्रियंका गांधी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पोस्ट शेयर कर लिखा, ''प्यारी बहनों और भाइयों, कृपया आज वोट दें, ये आपका दिन है, वोट जरुर करें और हमारे संविधान द्वारा दी गई सबसे बड़ी शक्ति का इस्तेमाल करें। आइए साथ मिलकर एक बेहतर भविष्य बनाएं!''#WATCH | Kerala: Congress candidate for Wayanad Lok Sabha by-elections Priyanka Gandhi Vadra says, "My expectation is that the people of Wayanad will give me the chance to repay the love and affection they have shown and to work for them and to be their representative. I hope… pic.twitter.com/LYg9Sgg4OE
— ANI (@ANI) November 13, 2024
प्रियंका ने किया मतदान केंद्र का दौरा
प्रियंका गांधी ने वायनाड में मतदान केंद्र का दौरा भी किया। इस दौरान वहां मौजूद मीडिया से बात करते हुए प्रियंका ने कहा, "मेरा अनुमान है कि वायनाड के लोग मुझे उनके द्वारा दिखाए गए प्यार और स्नेह का कर्ज चुकाने का मौका देंगे, ताकि मैं उनके लिए काम कर सकूं और उनका प्रतिनिधि बन सकूं। मुझे उम्मीद है कि हर कोई अपने लोकतांत्रिक अधिकार का प्रयोग करेगा और वोट करेगा।''#WATCH | Kerala: Congress candidate for Wayanad Lok Sabha by-elections Priyanka Gandhi Vadra says, "My expectation is that the people of Wayanad will give me the chance to repay the love and affection they have shown and to work for them and to be their representative. I hope… pic.twitter.com/LYg9Sgg4OE
— ANI (@ANI) November 13, 2024
BJP उम्मीदवार नव्या हरिदास कांग्रेस पर लगाए आरोप
वोटिंग शुरू होने से पहले बीजेपी उम्मीदवार नव्या हरिदास ने कहा, '' वायनाड के लोगों को एक ऐसे व्यक्ति की जरूरत है जो जमीनी स्तर पर उनके साथ काम कर सके, उनकी समस्याओं को संसद में उठा सके और उनके समाधान ढूंढ सके। कांग्रेस इस बार किट, पैसे, शराब, सब कुछ देकर मतदाताओं को प्रभावित करने की कोशिश कर रही है। क्योंकि कांग्रेस के भीतर इस चुनाव में हारने का डर है।"#WATCH | Kerala: BJP candidate from Kerala's Wayanad Lok Sabha constituency, Navya Haridas says, "... People of Wayanad need a person who can work with them at the grassroots level and who can address their issues in Parliament and find solutions. Congress is trying to influence… pic.twitter.com/2TjyrKKiVx
— ANI (@ANI) November 13, 2024