BLA ने दी पाक को खुली चेतावनी, बलूचिस्तान में खून खराबे की तैयारी, भारत से मांगी मदद
बलूचिस्तान में पाकिस्तान की नीतियों से त्रस्त होकर बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA) ने एक बार फिर जंग का ऐलान कर दिया है। इस बार संगठन का लहजा पहले से कहीं ज्यादा तीखा और इरादा साफ है—अब खामोश बैठने का समय नहीं रहा। BLA ने हाल ही में एक बयान जारी कर दावा किया है कि उसने पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में कुल 71 हमलों को अंजाम दिया है। इन हमलों को ‘ऑपरेशन हेरोफ़’ के तहत अंजाम दिया गया, जिसका मकसद पाकिस्तानी फौज और सरकारी ढांचे को सीधा निशाना बनाना था। गौरतलब है कि जिन इलाकों में हमले किए गए उनमें केच, पंजगुर, मस्तंग, क्वेटा, जमुरान, नुशकी और कई अहम इलाके शामिल हैं। पाकिस्तानी सेना की चौकियों, खुफिया तंत्र, पुलिस थानों और बुनियादी ढांचे को BLA ने प्रमुख रूप से निशाना बनाया। IED धमाके, स्नाइपर फायरिंग और सशस्त्र टकराव इस अभियान का हिस्सा रहे।
BLA का युद्धघोष: ‘अब चुप नहीं बैठेंगे’
BLA के प्रवक्ता जियंद बलूच ने स्पष्ट किया कि यह संघर्ष किसी बाहरी ताकत के इशारे पर नहीं, बल्कि बलूच जनता की आज़ादी के लिए लड़ा जा रहा है। उन्होंने कहा, “हम ना किसी के कठपुतली हैं और ना मूक दर्शक। हमारा आंदोलन निर्णायक है और यह तब तक जारी रहेगा जब तक बलूचिस्तान को न्याय नहीं मिल जाता।” इस संबंध में बीएलए ने सोशल मीडिया वेबसाइट X पर एक ट्वीट करते हुए जानकारी दी है।As part of milit@ry training in preparation for Operation Haroof, #Baloch Liberation Army (BLA) fighters carried out more than 71 coordinated att@cks in more than 51 locations #IndiaPakistanWar #ceasefire pic.twitter.com/AMkovxvNgT
— Mehreen Baloch (@NameisMehreen) May 12, 2025