केजरीवाल पर बीजेपी का तीखा हमला, 2015 से बोल रहे लेकिन अभी तक नहीं लगाई यमुना में डुबकी
बीजेपी प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने केजरीवाल को यमुना में डुबकी लगाने की चुनौती देते हुए कहा कि यमुना की स्थिति इतनी खराब है कि कोई भी उसमें डुबकी लगाने का साहस नहीं कर सकता।
Delhi pollution: ठंड का मौसम आते ही उत्तर भारत में वायु प्रदूषण की समस्या गहराने लगती है, और इस बार राजधानी दिल्ली इसका सबसे बड़ा केंद्र बन गई है। यहां 3 करोड़ से ज्यादा लोग जहरीली हवा के शिकार हो रहे हैं। बीजेपी ने इस मुद्दे को लेकर आम आदमी पार्टी (AAP) और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर तीखा हमला बोला है। बीजेपी प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने कहा कि पिछले कुछ दिनों से उन्हें इस प्रदूषण के कारण गला खराब हो रहा है, और वे दवाइयां लेकर इस जानलेवा स्थिति से जूझ रहे हैं।
केजरीवाल पर गंभीर आरोप
प्रदीप भंडारी ने सीधे तौर पर केजरीवाल पर तंज कसते हुए कहा कि वह यमुना नदी में डुबकी लगाने का दावा करते हैं, लेकिन उन्होंने अब तक ऐसा नहीं किया। उन्होंने कहा, “मैं केजरीवाल को ओपन चैलेंज देता हूं कि वे पिछले 24 घंटे में यमुना में डुबकी लगाकर दिखाएं।” भंडारी की मानो तो यमुना की स्थिति इतनी खराब हो गई है कि कोई भी उसमें डुबकी लगाने का साहस नहीं कर सकता। भंडारी ने यह भी कहा कि केजरीवाल अपने बड़े और आलीशान बंगले में 40 एयर प्यूरिफायर लगा सकते हैं, लेकिन झुग्गियों में रहने वाले लोगों की स्थिति के बारे में उन्हें कोई चिंता नहीं है। उन्होंने कहा कि यदि केजरीवाल मानते हैं कि उन्होंने दिल्ली की हवा को सुधार दिया है, तो उन्हें बिना मास्क के बाहर घूमकर दिखाना चाहिए।बीजेपी की तीखी प्रतिक्रिया
भंडारी ने और भी कड़े शब्दों में कहा, “अगर केजरीवाल को लगता है कि उन्होंने कुछ किया है, तो वे अपने शीश महल के बजाय झुग्गी झोपड़ियों में रहकर दिखाएं।” उनका आरोप था कि केजरीवाल ने दिल्ली में कोई सकारात्मक काम नहीं किया है और सिर्फ झूठे वादे किए हैं। इस बयान ने दिल्ली के राजनीतिक माहौल को और गर्म कर दिया है।