भाजपा विधायक ने वाराणसी की धरहरा मस्जिद में लगाई झाड़ू, लगाए ‘मोदी-योगी जिंदाबाद’ के नारे
वाराणसी के दक्षिण क्षेत्र से बीजेपी विधायक नीलकंठ तिवारी ने एक अनोखी पहल की शुरुआत करते हुए धरहरा मस्जिद में झाड़ू लगाकर सफाई अभियान चलाया। इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस दौरान, बीजेपी कार्यकर्ताओं ने ‘मोदी-योगी जिंदाबाद’ के नारे भी लगाए। माना जा रहा है कि भाजपा विधायक की इस पहले के पीछे कई राजनीतिक उद्देश्य छिपे हो सकते हैं।
विधायक के साथ मौजूद थे मस्जिद के लोग और पुलिस अधिकारी
हालांकि उन्होंने कहा कि भाजपा नेता अपने-अपने क्षेत्र में सफाई कार्य कर रहे हैं। इस दौरान, विधायक के साथ मस्जिद के मुअज्जिन अली भी मौजूद थे। उन्होंने बतााया कि यह पहला अवसर था, जब किसी विधायक ने मस्जिद में सफाई की है। विधायक के साथ ही मस्जिद में एक पुलिस अधिकारी भी मौजूद थे, जो इस अभियान की देखरेख कर रहे थे।बिंदुमाधव मंदिर को तोड़कर औरंगजेब ने बनवाई थी धरहरा मस्जिद
धरहरा मस्जिद, जिसे आलमगीर मस्जिद भी कहा जाता है, 1669 में औरंगजेब के शासनकाल में बनी थी। कहा जाता है कि इस मस्जिद का निर्माण बिंदुमाधव मंदिर को तोड़कर किया गया था, जो अब विवाद का विषय बन चुका है। यह स्थल दशकों से विवादों में रहा है, और इस मामले से जुड़े दो केस अभी भी कोर्ट में चल रहे हैं। फिलहाल, इस मस्जिद की देखरेख पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग कर रहा है।VIDEO | UP: BJP MLA from Varanasi South Neelkanth Tiwari (@NeelkanthAd) sweeps with a broom at a Mosque.#neelkanthtiwari pic.twitter.com/HHM0rtArxh
— Press Trust of India (@PTI_News) April 8, 2025