बीजेपी की तीसरी लिस्ट में सिर्फ एक उम्मीदवार का नाम,करावल नगर सीटिंग MLA को इस सीट से मिला टिकट
BJP ने रविवार को तीसरी लिस्ट जारी की है। जिसमें सिर्फ एक उम्मीदवार का नाम है। करावल नगर सीटिंग MLA को मुस्तफाबाद से टिकट मिला है।
भारतीय जनता पार्टी ने रविवार को अपनी तीसरी लिस्ट जारी की है। जिसमें सिर्फ एक ही नाम है। भाजपा की तीसरी लिस्ट में करावल नगर विधायक मोहन सिंह बिष्ट को मुस्तफाबाद सीट से टिकट मिला है। गौरतलब है कि बीजेपी की दूसरी लिस्ट में करावल नगर सीट से सिटिंग विधायक मोहन बिष्ट की जगह कपिल मिश्रा को टिकट दिया था। सूत्रों के मुताबिक जिस कारण विधायक मोहन सिंह बिष्ट नाराज थे।
बीजेपी की तीसरी लिस्ट जारी
बीजेपी ने दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर कमर कस ली है। बीजेपी की आला कमान द्वारा लगातार चुनावी बैठकों का दौर जारी है। दिल्ली विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने कई सीटों से अपने उम्मीदवारों में फेरबदल किया है। जिसमें एक महत्वपूर्ण सीट करावल नगर भी है। जहां से बीजेपी ने सिटिंग विधायक मोहन सिंह बिष्ट की जगह आप के पूर्व विधायक कपिल मिश्रा को टिकट दिया है। वहीं मोहन सिंह को मुस्तफाबाद सीट से टिकट दिया है। बता दें कि दूसरी लिस्ट आने पर सिटिंग विधायक मोहन सिंह बिष्ट भावुक हो गए थे। उन्होंने कहा था कि बीजेपी आलाकमान जो भी फैसला लेती है, वो उन्हें मंजूर होगा। इसके बाद पार्टी ने केवल एक नाम की तीसरी लिस्ट जारी करते हुए उन्हें मुस्तफाबाद सीट से टिकट दिया है।BJP announces third list of one candidate for #DelhiElections2025 Mohan Singh Bisht to contest from Mustafabad pic.twitter.com/6tLzSeeTGT
— ANI (@ANI) January 12, 2025