तमिलनाडु में फिर साथ आए बीजेपी और AIADMK, अमित शाह ने किया बड़ा ऐलान
अमित शाह ने साफ किया कि राज्य स्तर पर चुनावी कमान AIADMK के नेता ई. पलानीसामी के हाथों में होगी, जबकि राष्ट्रीय स्तर पर पूरा गठबंधन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चुनाव मैदान में उतरेगा।
तमिलनाडु की राजनीति में एक बड़ा मोड़ तब आया जब केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने आधिकारिक तौर पर एलान किया कि बीजेपी और AIADMK आगामी विधानसभा चुनाव साथ मिलकर लड़ेंगे। यह ऐलान एक अहम बैठक के बाद हुआ जिसमें अमित शाह और AIADMK नेता ई. पलानीसामी (EPS) ने हिस्सा लिया।
राज्य स्तर पर AIADMK और नेशनल स्तर पर मोदी संभालेंगे कमान
अमित शाह ने साफ किया कि राज्य स्तर पर चुनावी कमान AIADMK के नेता ई. पलानीसामी के हाथों में होगी, जबकि राष्ट्रीय स्तर पर पूरा गठबंधन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चुनाव मैदान में उतरेगा। उनका दावा है कि यह गठबंधन तमिलनाडु में ऐतिहासिक जीत दर्ज करेगा और एनडीए की सरकार एक बार फिर राज्य में वापसी करेगी।Live from press conference in Chennai. https://t.co/a2tkfcE0Bo
— Amit Shah (@AmitShah) April 11, 2025