Bihar के सीएम नीतीश कुमार फिर पाला बदल जा सकते है एनडीए के साथ, लोकसभा के साथ विधानसभा चुनाव पर फंसा पेंच
Bihar Politics: बिहार में एक बार फिर से नीतीश कुमार को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। किसी भी समय नीतीश कुमार पाला बदल सकते हैं। इस बीच बीजेपी के कई नेताओं ने नीतीश कुमार को लेकर कहा कि बीजेपी के दरवाजे खुले हुए हैं। कभी भी नीतीश कुमार इंडिया गठबंधन को छोड़कर एनडीए में शामिल हो सकते है। इस बीच राजद प्रमुख लालू यादव ने अपने विधायकों को अलर्ट किया है। यह भी पढ़े: कांग्रेस नेतृत्व सुलझाएगा आईएनडीआईए गठबंधन में सीटों को लेकर फंसी गुत्थी ! जानें कहा अटकी बात एनडीए में जा सकते नीतीश देश के राज्यों में घूमकर नरेंद्र मोदी सरकार के खिलाफ एक विपक्षी गठबंधन बनाने की कोशिश शुरू करने वाले नीतीश कुमार किसी समय इंडिया गठबंधन छोड़ सकते है।बिहार (Bihar) के सूत्रों से पता चला कि जेडीयू और बीजेपी के पास दो विकल्प हैं। पहला विधानसभा भंग कर लोक सभा चुनाव के साथ विधान सभा चुनाव करवाना। दूसरा नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री बने रहने देना। वही दूसरे विकल्प का बीजेपी के स्थानीय नेता काफी विरोध कर रहे हैं। यह भी पढ़े: कांग्रेस नेतृत्व सुलझाएगा आईएनडीआईए गठबंधन में सीटों को लेकर फंसी गुत्थी ! जानें कहा अटकी बात