December 2025 Bank Holidays: आरबीआई ने अगले दिसंबर 2025 के लिए बैंकों की छुट्टियों की लिस्ट जारी कर दी है। नवंबर महीने का सिर्फ एक दिन बचा हैं। अगले महीने जिन लोगों को बैंकों के काम हैं, वो अपने कार्य के लिए बैंक जाने से पहले एक बार बैंकों की छुट्टी की लिस्ट देख लें, ताकि इससे आपको किसी तरह की परेशानी नहीं हो। दिसंबर में देश के अलग-अलग राज्यों में कुल 19 दिन बैंकों की छुट्टी रहेगी।
19 दिन बैंकों की छुट्टी रहेगी
बैंकों में अगले महीने यानी दिसंबर में अलग-अलग राज्यों में कुल 19 दिन अवकाश रहेगा। इसमें 4 रविवार और 2 शनिवार की छुट्टियों को भी शामिल किया गया हैं। इसके अलावा अलग-अलग राज्यों में 13 दिन बैंक बंद रहेंगे। आरबीआई की आधिकारिक वेबसाइट पर दी गई अवकाश की सूची के मुताबिक, ये छुट्टियां अलग-अलग राज्यों में हैं। ये सभी छुट्टियां सभी राज्यों में लागू नहीं होंगी। देखें आपके राज्य में कब-कब रहेंगे बैंक बंद..?
देखें कब-कब रहेंगे बैंक बंद
1 दिसंबर (सोमवार): अरुणाचल प्रदेश में ‘इंडिजिनस फेथ डे’ 3 दिसंबर (बुधवार): गोवा में ‘सेंट फ्रांसिस जेवियर फीस्ट’ 5 दिसंबर (शुक्रवार): जम्मू और कश्मीर में शेख अब्दुल्ला की जयंती 12 दिसंबर (शुक्रवार): मेघालय में ‘पा तोगन नेंगमिंजा संगमा’ दिवस 18 दिसंबर (गुरुवार): छत्तीसगढ़ में गुरु घासीदास जयंती और मेघालय में यू सोसो थम की पुण्यतिथि 19 दिसंबर (शुक्रवार): गोवा मुक्ति दिवस 20 दिसंबर (शनिवार): सिक्किम में लोसूंग/नामसूंग त्योहार 22 दिसंबर (सोमवार): सिक्किम में लोसूंग त्योहार 24 दिसंबर (बुधवार): क्रिसमस से एक दिन पहले मेघालय और मिजोरम में छुट्टी 25 दिसंबर (गुरुवार): क्रिसमस 26 दिसंबर (शुक्रवार): मिजोरम, तेलंगाना और मेघालय में क्रिसमस सेलिब्रेशन 30 दिसंबर (मंगलवार): मेघालय में यू कियांग नांगबाह और सिक्किम में तमु लोचर 31 दिसंबर (बुधवार): साल के आखिरी दिन मिजोरम और मणिपुर में न्यू ईयर ईव
ये भी पढ़े: GST में बदलाव से बड़ी राहत, 2 रुपये लीटर सस्ता हुआ दूध भारतीय शेयर बाजार में बड़ी बढ़त, सेंसेक्स में 287 अंक की बढ़ोत्तरी