Petrol Diesel Price: केंद्र सरकार ने तेल कंपनियों को राहत दी, पेट्रोल और डीजल की एक्साइज ड्यूटी की कम
Petrol Diesel Price: दुनियाभर में कच्चे तेल की आपूर्ति संकट के बीच केंद्र सरकार ने बड़ी राहत दी है। वित्त मंत्रालय के तहत राजस्व विभाग ने 26 मार्च 2026 की देर रात एक गजट अधिसूचना
Petrol-Diesel Price: दुनियाभर में कच्चे तेल की आपूर्ति संकट के बीच केंद्र सरकार ने बड़ी राहत दी है। वित्त मंत्रालय के तहत राजस्व विभाग ने 26 मार्च 2026 की देर रात एक गजट अधिसूचना जारी कर पेट्रोल और डीजल पर उत्पाद शुल्क (Excise Duty) कम करने का एलान किया है। सरकार ने पेट्रोल पर विशेष अतिरिक्त उत्पाद शुल्क ₹13 से ₹3 प्रति लीटर और डीजल पर ₹10 से शून्य कर दिया है। इस कटौती से ईंधन की कीमतें कम होने की उम्मीद है।
तेल कंपनियों को सरकार ने राहत दी
इस कटौती का मतलब है कि तेल कंपनियों को सरकार ने राहत दी है। सरकारी सूत्रों का कहना है कि इससे पेट्रोल और डीजल के दाम कोई कमी नहीं होगी। अभी जितना प्राइस है, उतना ही बना रहेगा। पेट्रोल और डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं होगा। केंद्र सरकार ने भी कई बार स्पष्ट किया है कि पेट्रोल और डीजल की देश में कोई कमी नहीं है। तेल का भंडार देश में मौजूद है. लोगों को घबराने की आवश्यकता नहीं है।
क्यों लिया गया यह फैसला?
हॉर्मुज जलडमरूमध्य में तनाव और अमेरिका-ईरान युद्ध के खतरों के कारण वैश्विक कच्चे तेल के दाम $114 प्रति बैरल के पार चले गए थे। एक दिन पहले नायरा एनर्जी जैसे निजी खुदरा विक्रेताओं ने पेट्रोल पर ₹5 और डीजल पर ₹3 की बढ़ोतरी कर दी थी, जिससे जनता में घबराहट फैल गई थी। सरकार नहीं चाहती कि ईंधन की कीमतें बढ़ने से ट्रांसपोर्टेशन महंगा हो और आम उपभोग की वस्तुओं के दाम बढ़ें।