बांग्लादेश में इजराइल के खिलाफ उबाल! 5 लाख लोग सड़कों पर, पासपोर्ट में जोड़नी पड़ी ये लाइन
ढाका में गाजा के समर्थन में करीब 5 लाख लोगों ने इजराइल के खिलाफ रैली निकाली, पासपोर्ट में भी बदलाव का आदेश दिया गया।
शनिवार को बांग्लादेश की राजधानी ढाका में इजराइल के खिलाफ एक बड़ी रैली हुई। इस रैली में करीब 5 लाख से ज्यादा लोग शामिल हुए। गाजा में हो रही हिंसा और लोगों की मौत के विरोध में यह अब तक का सबसे बड़ा प्रदर्शन बताया जा रहा है। सरकारी न्यूज़ एजेंसी BSS के मुताबिक, गृह मंत्रालय ने पासपोर्ट और इमिग्रेशन विभाग को एक नया निर्देश दिया है। मंत्रालय चाहता है कि विदेश जाने वालों के पासपोर्ट में फिर से ये लाइन जोड़ी जाए: "यह पासपोर्ट इजराइल को छोड़कर दुनिया के सभी देशों के लिए वैध है।" बता दें कि बांग्लादेश और इजराइल के बीच पहले से ही कोई आधिकारिक रिश्ते नहीं हैं। फिर भी, देश में इजराइल के खिलाफ बढ़ते गुस्से को देखते हुए सरकार ने यह फैसला लिया है।
Alhamdullah Another Good News- “The 'except Israel' condition has been reinstated on Bangladeshi passports.” pic.twitter.com/tOnrYa68Bu
— Voice Of Bangladeshi Muslims 🇧🇩 (@VOBMUSLIMs) April 13, 2025