Apple layoffs: अमेरिकी शटडाउन 43 दिनों के बाद खत्म हुआ था। राष्ट्रपति ट्रंप ने ओबामाकेयर पर मिलने वाली सब्सिडी को बढ़ाने की मांग वाले प्रस्ताव पर सहमति नहीं बनने पर अमेरिका में शटडाउन का एलान किया था। हालांकि 43 दिनों के बाद इसको हटा दिया गया। लेकिन अब इसका असर अमेरिका की अर्थव्यवस्था पर पड़ता नज़र आ रहा है। एप्पल अपनी सेल्स टीम में कर्मचारियों की संख्या कम करने जा रहा है, जिससे कई लोगों को नौकरी से निकाला जा सकता है।