जेपी जयंती पर फिर सियासी संग्राम, क्या अखिलेश को किया जा रहा हाउस अरेस्ट?
By - Vibhav Shukla
Update: 2024-10-11 04:00 GMT
आज जयप्रकाश नारायण की जयंती पर उत्तर प्रदेश की सियासत में हलचल मची हुई है। दरअसल, समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने 11 अक्टूबर को समाजवादी विचारक और स्वतंत्रता सेनानी जय प्रकाश नारायण की जयंती पर लखनऊ के जेपीएनईसी जाने का निर्णय लिया था। लेकिन लखनऊ प्रशासन ने उनकी यात्रा को रोकने के लिए उनके घर के बाहर बैरिकेडिंग कर दी। इससे वह घर से बाहर नहीं निकल सके, जिससे राजनीतिक तनाव उत्पन्न हो गया है।
अखिलेश यादव का लखनऊ प्रशासन से टकराव
अखिलेश यादव ने गुरुवार देर रात जब जेपीएनईसी पहुंचने की कोशिश की, तो वहां लखनऊ विकास प्राधिकरण ने मुख्य द्वार को सील कर दिया। इस पर उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर योगी सरकार को आड़े हाथों लेते हुए लिखा, "ये है बीजेपी राज में आजादी का दिखावटी अमृतकाल, श्रद्धांजलि न दे पाए जनता इसलिए उठा दी गई दीवार।"ये है भाजपा राज में आज़ादी का दिखावटी अमृतकाल श्रद्धांजलि न दे पाए जनता इसलिए उठा दी गयी दीवार
भाजपा ने जो रास्ता बंद किया है, वो उनकी बंद सोच का प्रतीक है। भाजपा जय प्रकाश नारायण जी जैसे हर उस स्वतंत्रता सेनानी के लिए अपने मन में दुर्भावना और दुराव रखती है, जिसने भी देश की… pic.twitter.com/kYaHiX1B1n — Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) October 10, 2024