माइक ऑन था, चिट देखी और अखिलेश यादव ने कह डाली ऐसी बात कि पास बैठे नेता शर्म से मुस्कुरा उठे
उनकी यह बात सुनकर पास में बैठे समाजवादी पार्टी के नेता हक्का-बक्का रह गए। शर्माते हुए उन्होंने अपना चेहरा ढक लिया और फिर पास बैठी महिला नेता से धीरे-धीरे कुछ कहने लगे।
राजनीति की दुनिया में कभी-कभी ऐसे पल सामने आ जाते हैं जो गंभीर माहौल को भी हल्का बना देते हैं। कुछ ऐसा ही नज़ारा देखने को मिला जब समाजवादी पार्टी के प्रमुख और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव प्रयागराज में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान एक मज़ेदार पल का हिस्सा बन गए।
गंभीर प्रेस कॉन्फ्रेंस में एक छोटी सी चिट ने बदल दिया माहौल
रविवार को आयोजित इस प्रेस मीट में अखिलेश यादव ने जहां सरकार पर कई गंभीर आरोप लगाए, वहीं एक छोटी सी चिट ने पूरी महफ़िल का रुख बदल दिया। माइक ऑन था, कैमरे चल रहे थे और अखिलेश यादव पत्रकारों को संबोधित कर रहे थे। इतने में एक नेता ने उन्हें एक पर्ची थमाई। उस चिट को पढ़ते ही अखिलेश मुस्कराए और कह बैठे – "तुम तो योगी जी के पैर छू आते!"सोशल मीडिया पर वायरल हुआ घटना का वीडियो
उनकी यह बात सुनकर पास में बैठे समाजवादी पार्टी के नेता हक्का-बक्का रह गए। शर्माते हुए उन्होंने अपना चेहरा ढक लिया और फिर पास बैठी महिला नेता से धीरे-धीरे कुछ कहने लगे। माहौल हल्का हो गया और खुद अखिलेश भी इस पर मुस्कुरा उठे। ये पूरा वाकया सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है और लोग इसे राजनीति के गंभीर माहौल में एक 'इंसानी पल' के तौर पर देख रहे हैं।माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी की प्रेसवार्ता - प्रयागराज। 20/04/2025 https://t.co/GIUuoDGXRy
— Samajwadi Party (@samajwadiparty) April 20, 2025