अधीर रंजन चौधरी का TMC सुप्रीमो पर तीखा प्रहार: 'ममता बनर्जी नमक हराम...'
कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने ममता बनर्जी पर तीखा हमला बोलते हुए उन्हें 'नमक हराम' करार दे दिया है। जानिए, इस पर क्यों बढ़ रहा है तनाव।
पश्चिम बंगाल कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और वरिष्ठ नेता अधीर रंजन चौधरी ने एक बार फिर बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने तृणमूल कांग्रेस (TMC) सुप्रीमो को 'नमक हराम' राजनीतिज्ञ करार दिया है। चौधरी ने कहा कि ममता बनर्जी बंगाल की राजनीति में नमक हराम का ज्वलंत उदाहरण हैं। उन्होंने आगे यह भी कहा कि "मैं ये बात गलत भाषा में नहीं कह रहा हूं। मैं ये बात शुद्ध भाषा में कह रहा हूं। ममता बनर्जी बंगाली राजनीति में नमक हराम का ज्वलंत उदाहरण हैं। 2011 में सोनिया गांधी की सहमति के बिना, प्रणब बाबू जैसे व्यक्तित्व के समर्थन के बिना आप 2011 में सत्ता में नहीं आ सकते थे। कांग्रेस ने आपको वह सीट दी जो आप चाहते थे, क्योंकि कांग्रेस आपको सत्ता में लाना चाहती थी। बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, आप नमक हराम की राजनीति करती हैं।"
"Mamata Banerjee is a Narak-Haram Politician"
Pookie Adhir Ranjan Chowdhury 🤌🏻 pic.twitter.com/pRqbbnKE9u — Facts (@BefittingFacts) February 28, 2025