'BMC का एक्शन कानून का मजाक, आस्था पर चोट' मंदिर पर बुलडोजर एक्शन पर क्या बोले अबू आजमी?
Abu Azmi On Jain Temple Demolition: मुंबई में जैन मंदिर पर बुलडोजर एक्शन का मामला अब तूल पकड़ता दिख रहा है। (Abu Azmi On Jain Temple Demolition) BMC के इस एक्शन के बाद महायुति सरकार के सामने मुश्किल खड़ी हो गई है। विपक्ष लगातार भाजपा के नेतृत्व वाली महायुति सरकार पर हमले बोल रहा है। इस कड़ी में अब महाराष्ट्र समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और विधायक अबू आजमी का भी बयान आया है। उन्होंने जैन मंदिर को ध्वस्त करने के मामले में सरकार पर सवाल उठाए।
BMC की कार्रवाई नाइंसाफी- आजमी
सपा विधायक अबू आजमी ने मुंबई में जैन मंदिर को ध्वस्त करने के मामले में नाराजगी जताई है। अबू आजमी ने मुंबई महानगर पालिका की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए कहा कि ऐसे एक्शन से कानून व्यवस्था खराब होती है। क्या मुंबई नगर निगम को अब कोर्ट की परवाह भी नहीं रही? एक धार्मिक स्थल को कोर्ट के फैसले से पहले ही तोड़ दिया जाना सिर्फ कानून का मज़ाक ही नहीं, बल्कि आस्था पर चोट भी है। उन्होंने BMC की इस कार्रवाई को नाइंसाफी बताया और सरकार पर भी निशाना साधा।विले पारले में जैन समाज के मंदिर के खिलाफ मुंबई महानगरपालिका की कार्रवाई सरासर नाइंसाफी है। हमारा देश एक धार्मिक देश है, धार्मिक स्थलों पर इस तरह की कार्रवाई से कानून व्यवस्था खराब होती है, सरकार को ऐसे मसलों के लिए अलग प्रक्रिया बनाने की जरूरत है।#JainMandir #JainCommunity… pic.twitter.com/RxLtp5FblT
— Abu Asim Azmi (@abuasimazmi) April 19, 2025