Shinning Star of India, Kavya Bhatt : 8 वर्षो की कड़ी मेहनत के बाद मात्र 16 वर्षीय काव्या भट्ट ने रच लिया इतिहास!
Indore : भारत सरकार द्वारा शुरू किया गया अभियान 'खेलो इंडिया' (Khelo India) के माध्यम से देश को कई युवा खिलाड़ी और नई प्रतिभाएँ मिल रही हैं। ऐसी ही एक अनोखी प्रतिभा हैं महाराष्ट्र के अकोला की 16 वर्षीय टेबल टेनिस खिलाड़ी काव्या भट्ट (Kavya Bhatt), जिन्होंने ढेरों पुरस्कारों से भरे अपने करियर में एक और नया अध्याय लिखा है। 8 वर्षों की कठिन प्रतीक्षा और 9 बार राष्ट्रीय फाइनल तक पहुँचने के बाद, आखिरकार उन्होंने पहली बार स्वर्ण पदक अपने नाम किया है। यूटीटी राष्ट्रीय रैंकिंग टेबल टेनिस टूर्नामेंट (UTT National Ranking Table Tennis Tournament) में काव्या ने एक नहीं बल्कि दो पदक जीतकर अपने माता-पिता और देश का नाम एक बार फिर से रोशन किया है।
यूटीटी राष्ट्रीय रैंकिंग टेबल टेनिस टूर्नामेंट में महिला एकल में स्वर्ण पदक जीता
देश की उभरती स्पोर्ट्स स्टार काव्या भट्ट ने एक बार फिर अपने अंदर छिपे हुनर से सभी को प्रभावित किया है। मध्य प्रदेश के इंदौर (Indore) में आयोजित यूटीटी राष्ट्रीय रैंकिंग टेबल टेनिस टूर्नामेंट में 16 वर्षीय काव्या भट्ट की पिछले 8 वर्षों की प्रतीक्षा का सुखद अंत हुआ है। 9 बार राष्ट्रीय फाइनल तक पहुँचने के बाद आखिरकार उन्होंने महिला एकल में स्वर्ण पदक जीत लिया है। अपने दृढ़ संकल्प, विश्वास, धैर्य, दर्द और अदम्य साहस की मदद से काव्या भट्ट ने दुनिया को अपनी अनोखी प्रतिभा का परिचय दिया है। बता दें कि काव्या ने न केवल एक बल्कि दो पदक जीते हैं।
यह भी पढ़े : Palash Muchhal: वर्ल्ड कप जीतने के बाद स्मृति मंधाना के मंगेतर पलाश मुच्छल ने क्या कहा? यहाँ जानें
देश की राइजिंग स्टार Kavya Bhatt ने अंडर-19 गर्ल्स सिंगल्स में रजत पदक प्राप्त किया
काव्या भट्ट ने अंडर-19 गर्ल्स सिंगल्स में रजत पदक (Silver Medal) भी प्राप्त किया है। इस मौके पर काव्या भट्ट (Kavya Bhatt) ने कहा कि, “मैं अपने परिवार, मित्रों, कोच रमन सर और भुवना मैम, टीम के साथियों और उन सभी लोगों के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त करती हूँ, जो हर उतार-चढ़ाव में मेरे साथ खड़े रहे। रमन सर और भुवना मैम को उनके निरंतर समर्थन और विश्वास के लिए हार्दिक धन्यवाद देती हूँ। सभी मित्रों एवं शुभचिंतकों के प्यार एवं आशीर्वाद के लिए आभारी हूँ।” बता दें कि, इससे पहले अक्टूबर 2025 में दुबई में आयोजित प्रतियोगिता अंडर-17 गर्ल्स सिंगल्स में काव्या ने गोल्ड मेडल जीता था।
यह भी पढ़े :बिहार में पहले चरण की वोटिंग, विजय कुमार सिन्हा के काफिले पर हमला