नेशनलराजनीतिमनोरंजनखेलहेल्थ & लाइफ स्टाइलधर्म भक्तिटेक्नोलॉजीइंटरनेशनलबिजनेसआईपीएल 2025चुनाव

राज्यसभा में हंगामा, वंदे मातरम् पर चर्चा के दौरान खड़गे ने भाजपा पर साधा निशाना

Vande Mataram Debate: संसद के शीतकालीन सत्र के दौरान आज वंदे मातरम् को लेकर राज्यसभा में चर्चा हुई। इस दौरान मल्लिकार्जुन खरगे ने वंदे मातरम् को लेकर भाजपा पर हमला बोला। उन्होंने नेहरू पर भाजपा के आरोपों को गलत बताया।...
04:42 PM Dec 09, 2025 IST | Surya Soni
Vande Mataram Debate: संसद के शीतकालीन सत्र के दौरान आज वंदे मातरम् को लेकर राज्यसभा में चर्चा हुई। इस दौरान मल्लिकार्जुन खरगे ने वंदे मातरम् को लेकर भाजपा पर हमला बोला। उन्होंने नेहरू पर भाजपा के आरोपों को गलत बताया।...

Vande Mataram Debate: संसद के शीतकालीन सत्र के दौरान आज वंदे मातरम् को लेकर राज्यसभा में चर्चा हुई। इस दौरान मल्लिकार्जुन खरगे ने वंदे मातरम् को लेकर भाजपा पर हमला बोला। उन्होंने नेहरू पर भाजपा के आरोपों को गलत बताया। इसके अलावा खरगे ने प्रधानमंत्री मोदी पर सदन को गुमराह करने का भी आरोप लगाया।

खड़गे ने भाजपा पर साधा निशाना

मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि आप नेहरू जी के नाम को नीचा करना चाहते हैं पर वो सबसे ऊंचे हैं और ऊंचे ही रहेगें और आप नीचे हैं और नीचे ही रहेगें। हमारे पूर्व राष्ट्रपति ने जो कहा उसको भी नहीं मानते हैं, आप किसको मानते हैं। हमारे पड़ोसी देशों में चीन का प्रभाव बढ़ रहा है, हमारा प्रभाव घट रहा है। आपकी 56 ईंच की छाती तो रहने दो, आपकी छाती का देश को फायदा क्या हुआ? चीन के खिलाफ एक शब्द नहीं बोल सकते। आपके विदेश मंत्री स्वीकार कर चुके हैं कि भारत अभी छोटी अर्थव्यवस्था है और चीन का मुकाबला नहीं कर सकते।

पीएम मोदी जी को देश से माफी मांगनी चाहिए: मल्लिकार्जुन खरगे

मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि पीएम मोदी जी को देश से माफी मांगनी चाहिए। आजादी के लिए जान देने वाले लोगों, जेल में रहने वाले महापुरुषों का अपमान कर रहे हैं। आपने देश की आजादी की लड़ाई भी नहीं लड़ी। हम आजादी लेकर आए. आप संविधान को मानने वाले नहीं हैं। हमसे कहते हैं कि आपने क्या किया. क्या आपके घर में नौकरी करना है? हमने जो किया देश के लिए किया।

राज्यसभा में काफी शोर शराबा होने लगा

जेपी नड्डा ने कहा कि सरकार हर मुद्दे पर चर्चा करने के लिए तैयार है, लेकिन डिबेट का एक स्तर है। अगर आप विदेश नीति या आर्थिक नीति पर डिबेट चाहते हैं तो ठीक है, लेकिन अभी वंदे मातरम से अलग विषय पर मत जाइए। इसके बाद राज्यसभा में काफी शोर शराबा होने लगा। पीठासीन ने सभी को अपनी सीट पर बैठने को कहा।

ये भी पढ़ें:

भारत आ रहे हैं रूस के राष्ट्रपति पुतिन, देखें कैसा रहेगा उनका पूरा शेड्यूल

एस. जयशंकर ने रूस के राष्ट्रपति पुतिन से की मुलाकात, पीएम मोदी ने भेजा शुभकामना संदेश

Tags :
bjpJawaharlal NehruMallikarjun KhargeParliament Winter SessionShyama Prasad MukherjeeVande MataramVande Mataram Debate

ट्रेंडिंग खबरें

Next Article