देशभर में दिखेगा ठंड का प्रकोप!, कई राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी
Cold Wave Alert India: देश के कई राज्यों में पिछले कुछ दिनों से ठंड का काफी असर दिखने लगा है। जैसे-जैसे नवंबर महीना बीत रहा है, वैसे-वैसे ठंड का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है। अब अगले कुछ दिनों में सर्दी का सितम देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग ने कई राज्यों में शीतलहर और भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। जबकि दूसरी तरफ दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण गंभीर समस्या बना हुआ है।
कई राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी
बढ़ती सर्दी के बीच देश के कई राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। बता दें दक्षिण भारत के कई राज्यों में बीते कुछ दिनों से बारिश का सिलसिला देखने को मिला है। अब एक बार फिर अगले 24 घंटे के दौरान, केरल, तमिलनाडु और अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।
दिखेगा ठंड का प्रकोप!
पहाड़ी राज्यों में लगातार हो रही बर्फ़बारी का सीधा असर मैदान भागों में देखने को मिला है। अब एक बार फिर उत्तराखंड-हिमाचल में बर्फबारी की संभावना है। ऐसे में उत्तर भारत के कई राज्यों में अगले कुछ दिनों में शीतलहर का प्रकोप देखने को मिल सकता है। उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब और राजस्थान में तापमान में काफी गिरावट दर्ज की गई है। इसके अलावा मध्य प्रदेश, विदर्भ और झारखंड के कुछ इलाकों में ठंड की लहर से लेकर प्रचंड ठंड की लहर जैसी स्थितियां देखने को मिल सकती हैं।
सुबह हल्का कोहरा छाया
सर्दी के साथ अब कोहरा भी देखने को मिल रहा है। सुबह के समय कई राज्यों में हल्का कोहरा देखने को मिल रहा है। बता दें कई जगह हल्के बादल छाए हुए जिनके कारण अचानक कोहरे का प्रभाव भी दिखने लगा है। रात को अचानक तापमान गिरने से ठंड बढ़ सकती है। इसके अलावा बिहार के उत्तर पश्चिमी और पूर्वी यूपी में शीतलहर चलने के भी आसार हैं।
ये भी पढ़ें:
कई राज्यों में दिखेगा चक्रवाती तूफान 'मोंथा' का असर, IMD ने जारी किया अलर्ट
दिल्ली में होगी आर्टिफिशियल बारिश, सीएम रेखा गुप्ता ने दिया बड़ा अपडेट