नेशनलराजनीतिमनोरंजनखेलहेल्थ & लाइफ स्टाइलधर्म भक्तिटेक्नोलॉजीइंटरनेशनलबिजनेसआईपीएल 2025चुनाव

बिहार में मोदी मैजिक! शाम 6 बजे भाजपा मुख्यालय पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे पीएम मोदी

Bihar Election 2025: बिहार में इस बार मोदी मैजिक देखने को मिला है। अब तक सामने आए चुनाव परिणामों में बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। बिहार में 243 विधानसभा सीटों के लिए बीते 6 नवंबर और 11 नवंबर...
02:26 PM Nov 14, 2025 IST | Surya Soni
Bihar Election 2025: बिहार में इस बार मोदी मैजिक देखने को मिला है। अब तक सामने आए चुनाव परिणामों में बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। बिहार में 243 विधानसभा सीटों के लिए बीते 6 नवंबर और 11 नवंबर...

Bihar Election 2025: बिहार में इस बार मोदी मैजिक देखने को मिला है। अब तक सामने आए चुनाव परिणामों में बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। बिहार में 243 विधानसभा सीटों के लिए बीते 6 नवंबर और 11 नवंबर को वोटिंग हुई थी। अब शुक्रवार को जारी किए परिणाम में NDA को भारी बहुमत मिला है। बिहार में विपक्षी पार्टियों का पूरी तरफ सूपड़ा साफ़ हो गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शाम 6 बजे बीजेपी मुख्यालय जाएंगे। वह भाजपा मुख्यालय पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे।

कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे पीएम मोदी

बिहार चुनाव में बंपर जीत से भाजपा के कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह देखने को मिला है। दिल्ली में भी भाजपा के कार्यकर्ताओं बिहार चुनाव में जीत का खूब जश्न मनाया है। भाजपा और जद(यू) के कार्यकर्ता ढोल-नगाड़ों की थाप पर नाचकर, मिठाइयां बांटकर और पटाखे फोड़कर जीत की खुशी मना रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक आज शाम को पीएम मोदी भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे।

NDA ने 200 का आंकड़ा पार कर लिया!

बिहार चुनाव में मतगणना के पांच घंटे के बाद NDA ने 200 का आंकड़ा पार कर लिया है। फिलहाल भाजपा 90 सीटों पर आगे चल रही है, जबकि जेडी(यू) 81 सीटों पर आगे चल रही है। चुनाव परिणाम के ये आंकड़े तो ऐसा ही संकेत दे रहे हैं। वहीं अब अगर बात महागठबंधन की करें तो इसे केवल 38 सीटों पर मामूली बढ़त मिली है, जिसमें से 29 सीटों पर राजद आगे है। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के रुझानों में एनडीए भारी बहुमत की ओर बढ़ रहा है. इन नतीजों से एनडीए की सरकार लौटना लगभग तय माना जा रहा है।

ये भी पढ़ें:

बिहार में चला मोदी-नीतीश का जादू, NDA को मिला भारी बहुमत

Tags :
BiharBihar Assembly Election 2025Bihar election 2025bihar election resultBihar Election Results 2025Bjp Headquarter electionsPM Modipm modi bihar election resultPM Narendra Modi

ट्रेंडिंग खबरें

Next Article