युविका चौधरी ने प्रिंस नरूला संग तलाक की अफवाहों पर किया रिएक्ट, बोलीं- 'ये हमारी समझदारी...'
हाल ही में, एक्ट्रेस युविका चौधरी ने अपने पति प्रिंस नरूला संग तलाक कीअफवाहों पर प्रतिक्रिया दी है। आइए आपको बताते हैं।
बी-टाउन के पॉपुलर कपल प्रिंस नरूला और युविका चौधरी अब पैरेंट्स बन चुके हैं। कपल ने कुछ महीने पहले एक बेटी का स्वागत किया है। हालांकि, बीते दिनों से उनके तलाक की अफवाहें चल रही हैं, जिन पर युविका ने प्रतिक्रिया दी है। अपने इंटरव्यू में युविका ने आगे कहा कि वह बहुत खुश हैं कि प्रिंस काम कर रहे हैं। वह कहती हैं, ''ये हमारी समझदारी थी, हम शिकायत नहीं करते। मैं बहुत खुश हूं कि मेरा पति काम कर रहा है। हमारे काम का प्रेशर बहुत ज्यादा था, क्योंकि घर में भी काम चल रहा था, लेकिन मुझे इस तरह की अफवाहों से फर्क नहीं पड़ता। मैं इस मामले को बढ़ाना नहीं चाहती थी, इसीलिए मैंने कोई सफाई नहीं दी थी।'' तलाक की अफवाहों पर प्रिंस का क्या रिएक्शन था, इस पर भी युविका ने बात की। उन्होंने कहा कि प्रिंस काफी भावुक और हाइपर हैं, लेकिन फिर भी हर चीज को शांति से धैर्य से डील करते हैं। युविका ने बताया कि वे दोनों मिलकर चीजों को अच्छे से मैनेज कर लेते हैं।