'ये है मोहब्बतें' फेम शिरीन मिर्जा की हुई गोद भराई, दोस्तों और पति के साथ डांस करती आईं नजर
हाल ही में, एक्ट्रेस शिरीन मिर्जा की गोद भराई की रस्म हुई, जिसका उन्होंने एक वीडियो शेयर किया है। आइए आपको दिखाते हैं।
फेमस टीवी शो 'ये है मोहब्बतें' फेम एक्ट्रेस शिरीन मिर्जा पर्सनल लाइफ में इस समय काफी खुश हैं। दरअसल, वह अपनी लाइफ में एक नए फेज की शुरुआत करने के लिए तैयार हैं, क्योंकि वह जल्द ही अपने पहले बेबी का वेलकम करने के लिए तैयार हैं। हाल ही में, उनकी गोद भराई की रस्म हुई, जिसकी कुछ झलकियां सामने आई हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि शिरीन फिल्म 'कुछ कुछ होता है' के गाने 'कोई मिल गया' पर लिप-सिंकिंग वीडियो बना रही हैं। वह गाने पर डांस करती भी दिखीं, जबकि उनके दोस्त भी एंजॉय करते हुए नजर आए। इस मौके पर शिरीन के पति हसन सरताज को भी देखा जा सकता है। वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा है, ''एक रूम में बहुत सारा प्यार। बेबी और मैं ब्लेस्ड फील कर रही हूं।''