World Liver Day 2025: ये 6 चीजें आपके लिवर को पहुँचाती है नुकसान, स्वस्थ लिवर के लिए इन चीजों का करें सेवन
हर साल 19 अप्रैल को वर्ल्ड लिवर डे मनाया जाता है। इसका मतलब है कि इस दिन लोगों को लिवर की बीमारियों के बारे में बताया जाता है
World Liver Day 2025: हर साल 19 अप्रैल को वर्ल्ड लिवर डे मनाया जाता है। इसका मतलब है कि इस दिन लोगों को लिवर की बीमारियों के बारे में बताया जाता है और यह समझाया जाता है कि लिवर को स्वस्थ रखना कितना ज़रूरी है। लिवर हमारे शरीर का एक बहुत ही ज़रूरी हिस्सा है और अगर यह बीमार हो जाए तो जान का खतरा हो सकता है। इसलिए लिवर का ध्यान रखना बहुत ज़रूरी है। इस साल वर्ल्ड लिवर डे की थीम है 'फूड इज मेडिसिन', जिसका मतलब है 'खाना ही दवा है'। इस थीम से लोगों को यह समझाया जा रहा है कि अगर हम अच्छा खाना खाएंगे तो हमें दवाइयों की ज़रूरत नहीं पड़ेगी, क्योंकि अच्छा खाना ही हमारी बीमारियों का इलाज करेगा। इसलिए, अगर आप चाहते हैं कि आपका लिवर स्वस्थ रहे और आपको लिवर की बीमारियाँ न हों, तो आपको अपने खाने-पीने का ध्यान रखना होगा। लिवर को स्वस्थ रखने के लिए आपको क्या खाना चाहिए और कौन सी चीजें आपके लिवर के लिए खराब हो सकती हैं।