World Health Day 2025: इन गलत आदतों के कारण होता है घुटनों में दर्द, जल्द करें सुधार वरना हो सकती है परेशानी
हर साल 7 अप्रैल को वर्ल्ड हेल्थ डे मनाया जाता है। 1948 में वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गनाइजेशन (WHO) बनने की वजह से मनाया जाता है।
World Health Day 2025: हर साल 7 अप्रैल को वर्ल्ड हेल्थ डे मनाया जाता है। यह दिन 1948 में वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गनाइजेशन (WHO) बनने की वजह से हर साल WHO के बनने की तारीख के तौर पर मनाया जाता है। इस दिन को मनाने का मतलब है पूरी दुनिया में लोगों को सेहत के बारे में बताना और जागरूक करना। इस साल वर्ल्ड हेल्थ डे का थीम है, 'हेल्दी बिगिनिंग्स, होपफुल फ्यूचर', जिसका मतलब है 'स्वस्थ शुरुआत, उम्मीद भरा भविष्य'। इस दिन को इसलिए मनाते हैं ताकि सरकार, हेल्थ के संगठन और आम लोग सब मिलकर सेहत के बारे में सोचें और सावधान रहें। कहते हैं अगर इंसान स्वस्थ है तो सब अच्छा लगता है, लेकिन अगर सेहत में परेशानी हो तो दूसरी खुशियां भी अच्छी नहीं लगतीं। कई बार लोग अनजाने में ऐसी गलतियां कर देते हैं जो उनकी सेहत के लिए बुरी होती हैं।आज हम आपको बताएँगे किन आदतों के कारण घुटनों में दर्द होता है।