क्या अली गोनी संग शादी के बाद अपना धर्म बदलेंगी जैस्मिन भसीन? एक्ट्रेस ने दिया जवाब
हाल ही में, एक्ट्रेस जैस्मिन भसीन ने बताया कि क्या वह अली गोनी संग शादी के बाद अपना धर्म बदल लेंगी। आइए आपको बताते हैं।
टीवी एक्ट्रेस जैस्मिन भसीन अपने काम से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बनी रहती हैं। दरअसल, वह काफी सालों से एक्टर अली गोनी को डेट कर रही हैं। इस समय दोनों लिव इन रिलेशनशिप में रह रहे हैं। अब, अपने एक हालिया इंटरव्यू में जैस्मिन ने बताया है कि क्या वह शादी के बाद अपना धर्म बदलेंगी। दरअसल, वह सिख हैं और अली मुस्लिम हैं। जैस्मिन ने अपने इंटरव्यू में यह भी बताया कि वह जिस प्रोफेशन में हैं, लोग उनके बारे में ज्यादा जानना चाहते हैं और उनके बारे में बाते भी बनती हैं। उन्होंने कहा, ''हम एक्टिंग प्रोफेशन से हैं। अगर लोग हमारे बारे में बात नहीं करेंगे तो किसके बारे में करेंगे।''