महिलाओं में क्यों हो जाती है आयरन की कमी, जानें इसके कारण और पूर्ति का उपाय
महिलाओं में अक्सर आयरन की कमी हो जाती है। इसके कई कारण हो सकते हैं। आइए आपको बताते हैं कि इस समस्या को कैसे दूर कर सकते हैं।
आजकल की भागदौड़ भरी लाइफ में हर कोई अपना ख्याल रखना भूल ही जाता है। बात जब महिलाओं की हो, तो वे परिवार की देखभाल के चलते खुद पर ध्यान ही नहीं दे पाती हैं। साथ ही खान-पान पर भी ध्यान नहीं दे पातीं, जिससे शरीर में मिनरल्स की कमी हो जाती है। इन्हीं मिनरल्स में से एक है आयरन, जो शरीर के लिए बहुत जरूरी होता है। इसका काम ब्लड में हीमोग्लोबिन बनाने का होता है, जो शरीर के अलग-अलग हिस्सों में ऑक्सीजन पहुंचाता है। अगर शरीर में आयरन की कमी हो जाए, तो इससे थकान होना, चक्कर आना, कमजोरी और सांस लेने में तकलीफ हो सकती है। एक्सपर्ट्स की मानें, तो पुरुषों के मुकाबले महिलाओं में यह समस्या ज्यादा होती है। इसके कई कारण हो सकते हैं। आइए आपको बताते हैं।