विराट कोहली ने राहुल वैद्य को किया अनब्लॉक तो खुशी से झूम उठे सिंगर, बोले- 'तुम बेस्ट बैट्समैन हो'
क्रिकेटर विराट कोहली ने आखिरकार सिंगर राहुल वैद्य को अनब्लॉक कर दिया है। जिस पर राहुल ने प्रतिक्रिया दी है। आइए आपको बताते हैं।
'बिग बॉस 14' फेम सिंगर राहुल कृष्ण वैद्य तब से सुर्खियों में बने हुए हैं, जब से उन्होंने क्रिकेटर विराट कोहली और उनके फैंस को 'जोकर' कहा था। इसके बाद उन्हें सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल भी किया गया। इतना ही नहीं, विराट ने उन्हें इंस्टाग्राम पर ब्लॉक भी कर दिया था। हालांकि, अब क्रिकेटर ने उन्हें अनब्लॉक कर दिया है, जिसके बाद राहुल ने विराट की काफी तारीफ की है। विराट की इस पोस्ट को शेयर करते हुए राहुल ने क्रिकेटर की तारीफ की और उन्हें देश का गौरव बताया। उन्होंने लिखा, ''मुझे अनब्लॉक करने के लिए थैंक्यू विराट कोहली। आप अब तक के बेस्ट बैट्समैन में से एक हो। आप भारत का गर्व हो। जय हिंद। आप और आपकी फैमिली खुश रहे।'' इसके अलावा, एक अन्य पोस्ट में राहुल ने अपनी फैमिली को ट्रोल करने वाले लोगों को भी करारा जवाब दिया है। इसके आगे राहुल ने कहा था, ''आप मुझे गालियां दे रहे हैं, अच्छा है। लेकिन आप मेरी बहन, मेरी पत्नी को भी गाली दे रहे हैं, जिनका इस मामले से कोई लेना-देना नहीं, वो सही नहीं है। इसलिए मैं सही कहता हूं कि विराट कोहली के फैंस जोकर हैं। 2 कौड़ी के जोकर। दोस्तों विराट ने मुझे ब्लॉक किया है। जैसा कि आप सभी को पता है। मुझे लगता है कि ये भी इंस्टाग्राम ग्लिच की वजह से हुआ है। इंस्टाग्राम के एल्गोरिदम ने बोला होगा विराट कोहली को कि तेरे बिहाफ पर मैं राहुल को ब्लॉक कर देती हूं।'' ये भी पढ़ें: