जब श्रीदेवी संग बोनी कपूर के अफेयर की खबरें आईं सामने, तो पहली पत्नी मोना को मिली थी वजन कम करने की सलाह
एक बार बोनी कपूर की पहली पत्नी मोना सूरी ने खुलासा किया था कि श्रीदेवी संग उनके पति के अफेयर के बाद उन्हें वेट लॉस करने की सलाह मिली थी।
बॉलीवुड के मशहूर फिल्म निर्माता बोनी कपूर अपनी फिल्मों के साथ-साथ पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में रहे हैं। उन्होंने अपनी लाइफ में दो शादियां की। हालांकि, लोग उनकी पत्नी के रूप में दिवंगत अदाकारा श्रीदेवी को ही जानते हैं। लेकिन श्रीदेवी से शादी करने से पहले बोनी अपनी पूर्व पत्नी मोना सूरी संग शादीशुदा थे। दोनों के दो बच्चे अर्जुन कपूर और अंशुला कपूर हैं। हालांकि, पहले से शादीशुदा और दो बच्चों के पिता होने के बावजूद वह श्रीदेवी पर दिल हार बैठे थे। 'DNA' के साथ एक पुराने इंटरव्यू में मोना ने अपने इस दर्द के बारे में खुलकर बात की थी। उन्होंने कहा था, ''वो बेइज्जती दर्दभरी थी, सामने हीरोइन थी और मुझ पर तरस खाया गया। मुझे नीचा दिखाया गया। इंडस्ट्री की कुछ मशहूर पत्नियों ने मुझे वजन कम करने की सलाह दी और सुझाव दिए कि मैं स्पा ज्वॉइन कर लूं। इन सब चीजों ने मुझे ये एहसास दिलाया कि मुझे स्टैंड लेना होगा और खुद को मजबूत बनाना होगा। मुझे सबकुछ फिर से शुरू करना था। इसके बाद मैंने अपने पेरेंट्स से कहा कि मैं अपनी पहचान बनाना चाहती हूं।'' बता दें कि अब मोना सूरी और श्रीदेवी दोनों ही इस दुनिया में नहीं हैं। मोना सूरी ने 25 मार्च 2012 को इस दुनिया को अलविदा कह दिया था। वहीं, श्रीदेवी की मृत्यु 24 फरवरी 2018 को हुई थी। बोनी और श्रीदेवी की भी दो बेटियां जान्हवी कपूर और खुशी कपूर हैं, जो अपनी मां के नक्शेकदम पर चलते हुए एक्टिंग की दुनिया में पैर जमा रही हैं। ये भी पढ़ें: